Bigg Boss 20 Twist: ‘तू नकली है’, यंग की बात सुनकर भड़के स्काउट, लड़ाई में अरिशफा ने किया बीच-बचाव


Bigg Boss 20 Young DSA Scout OP Fight: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अब अपने 11वें हफ्ते में पहुंच चुका है। शो में हर दिन रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। कभी दुश्मन दोस्त बन जाते हैं, तो कभी सालों पुरानी दोस्ती में भी दरार आ जाती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में कई बातों को लेकर उनके रिश्ते खराब हो गए।

स्काउट और यंग के बीच कुछ समय पहले सुलह होती दिखाई दी थी, लेकिन अब एक बार फिर उनकी दोस्ती में खटास आ गई है। ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट और यंग एक-दूसरे से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ जाती है कि पुराने गिले-शिकवे भी सामने आने लगते हैं। वहीं, घर के बाकी सदस्य इस पूरे मामले को देखते रहते हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी से नहीं मिलेंगी गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में जाने से किया इनकार

बिग बॉस 20:’आप यहां की धरती मां हो’, काजी तौकीर ने की आम्रपाली की तारीफ, क्यों भिड़े यंग और स्काउट? – Bigg Boss 20: Qazi Touqeer Praised Aamrapali Dubey For Her Motherly Nature And Scout Fight With Yung Dsa

Abusive Relationship से निकल बनायी अपनी पहचान | Kanika Mann