लव गिल और स्काउट के बीच की क्लोजनेस पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। सब दोनों को इतना करीब देखकर खुश नहीं हैं क्योंकि स्काउट की पहले से गर्लफ्रेंड हैं।
बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट और लव गिल के काफी चर्चे हो रहे हैं। दोनों के बीच क्लोजनेस बढ़ती ही जा रही है। पहले स्काउट ने लव को बहन जैसा बताया था, लेकिन अब दोनों के जो वीडियो वायरल होते हैं उसमें जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के क्लोज होते हैं, उससे उनके बॉन्ड पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसके साथ ही दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वीडियो में
दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्काउट बेड पर बैठे हैं और लव उनके सामने खड़ी होती हैं। इसके बाद लव, स्काउट को हग कर लेती हैं और दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज होते हैं। इतना ही नहीं आसिफ जो स्काउट के बदल में बैठे थे, वह भी वहां से उठकर चले जाते हैं।
इस वीडियो को शेयर कर दोनों को सब काफी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ स्काउट को ताने मार रहे हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, बाहर उनकी गर्लफ्रेंड हैं।
लोगों के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, ये कौनसे भाई-बहन का रिश्ता है? एक ने लिखा कि इसमें भाई-बहन वाली वाइब तो बिल्कुल नहीं है। एक ने स्काउट की गर्लफ्रेंड को टैग कर लिखा काशवी हो गया भाई। एक ने कमेंट किया कि ये काफी वल्गर है। एक ने लिखा कि स्काउट भाई कुछ तो शर्म करो।
बता दें कि लव और स्काउट शो के पहले दिन से साथ हैं। उनका एक ग्रुप है जिसमें आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए और आसिफ खान शामिल हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता जा रहा है स्काउट और यंग एक-दूसरे के क्लोज नजर होते जा रहे हैं।
स्काउट ने जब शेयर की थी अपनी फीलिंग
स्काउट खुद एक बार यंग से बात करते हुए दिखे थे और अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। दरअसल, यंग पूछते हैं कि क्या तुम्हारे रास्ते बदल रहे हैं? इस पर स्काउट बोलते हैं पता नहीं यार। उन्होंने यह भी कहा था कि लव और गुल्लू जब क्लोज आते हैं तो उन्हें जलन होती है।
सलमान ने भी उठाया था मुद्दा
इतना ही नहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने लव से इनडायरेक्टली पूछा था कि क्या उनके भाई भी ऐसे ही रहते हैं उनके साथ। क्या वह कम्फर्टेबल रहती हैं तो इस पर लव ने कहा था हां।
खैर अब देखते हैं कि जो ये हर दिन के साथ स्काउट और लव की क्लोजनेस बढ़ रही है और जो इनके पर्सनल मोमेंट वायरल हो रहे हैं, इस पर उनकी गर्लफ्रेंड का कैसा रिएक्शन आता है।