स्काउट और लव गिल के बॉन्ड ने ना सिर्फ बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी कन्फ्यूज किया हुआ है। स्काउट ने अब फिर लव गिल से बात की।
बिग बॉस के लास्ट वीकेंड का वार में आपने देखा कि रोहित शेट्टी लव गिल और स्काउट को उनके बॉन्ड के लिए उनकी क्लास लगाते हैं क्योंकि स्काउट की बाहर गर्लफ्रेंड हैं और वह लव को बहन बोलते हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के जिस तरह क्लोज दिखते हैं वो गलत है। वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड ने भी उन्हें लव से दूर रहने को कहा था। स्काउट ने कुछ समय के लिए लव से दूरी बना ली थी, लेकिन अब दोनों फिर साथ आ गए हैं। इतना ही नहीं लव, स्काउट को बहन बोलने से भी मना करती हैं।
काजी ने स्काउट को कहा लव से बात करो
दरअसल, बीते एपिसोड में काजी, स्काउट से बात करते हैं और उन्हें बोलते हैं कि एक बार लव गिल से बात कर लो। स्काउट फिर बोलते हैं कि काश्वी ने उन्हें कट हर आउट बोला था। इस पर काजी बोलते हैं कि काश्वी का मतलब ये नहीं था कि लव को ही कट करदो मतलब उससे बाद बंद कर दो। उसका मतलब था कि कुछ बाउंड्री बनाकर रखो।
स्काउट गए लव के पास
काजी से बात करने के बाद फिर स्काउट, लव गिल के पास जाकर बात करते हैं। लव जब वर्कआउट करती हैं तो स्काउट उनके पास जाते हैं। पहले स्काउट, लव को खुद बताने लगते हैं कि कैसे एक्सरसाइज करनी है। इसके बाद फिर वह बात करने जाते हैं और बोलते हैं कि मुझे नहीं पता तू मुझे कभी भाई मानती है कि नहीं। लेकिन मेरे लिए तू हमेशा बहन रहेगी। देख मुझे जो बोला गया कि गलत लग रहा है तो इसलिए मैंने कट आउट कर दिया। मुझे पता है तुझे हर्ट हुआ है कि मैंने ऐसे कट आउट कर दिया। लेकिन बात यही है। अगर तू समझती है तो बैठजा नहीं तो जा। फिर स्काउट बोलते हैं हंसना मत। लेकिन लव हंसने लग जाती हैं।
अरिशफा-उदिति ने बताया इसे गलत
वहीं उदिति और अरिशफा इन्हें देखकर बात करते हैं तो अरिशफा बोलती हैं कि इन्हें बात नहीं करनी चाहिए। कट आउट कहां किया। वहीं उदिति बोलती हैं कि ये सब नहीं करना चाहिए। कोई आपको इतना समझाकर गया है। फिर उदिति अपना उदाहरण देती हैं मैंने देखा है यार मेरे एक्स बॉयफ्रेंड को किसी और के पास जाते हुए।
गुल्लू-माही भी इसके खिलाफ
वहीं बाथरूम एरिया में गुल्लू और माही भी इस बारे में डिस्कस करते हैं। गुल्लू बोलते हैं कि उसे बात नहीं करनी चाहिए। तुम्हारा पार्टनर बोलकर गया है फिर भी। तभी काजी जो वहीं मौजूद होते हैं वो बोलते हैं कि मैंने ही स्काउट को बोला और इसमें गलत नहीं है। इस पर माही बोलती हैं कि आपको ये नहीं बोलना चाहिए।
स्काउट बोले तू मेरी अपनी है
वहीं बाहर लव बोलती हैं मुझे नहीं पता बाहर चीजें कितनी गंदी और वल्गर लग रही थीं, लेकिन ठीक है क्या करें। मैं फांसी तो नहीं लगा सकती खुद को। मैं चाहती हूं कि लास्ट में ट्रॉफी की बात जहां हो वहां अपने ही हों तो तू भी उनमें से एक है। इस पर स्काउट बोलते हैं कि मेरे भी अपने अब कम बचे हैं और मैं प्राउडली बोल सकता हूं तू अपनो में है क्योंकि तू मेरी बहन है।
लव ने कहा बहन मत बोल
लव बोलती हैं मत बोल, लगेगा तू ये बोलकर जबरदस्ती दर्जा दे रहा है। नाम बोल ले तो स्काउट बोले मैं नाम नहीं ले सकता।
स्काउट फिर बोलते हैं कि तूने इतने समय मुझे खूब गाली दी होगी न तो लव बोलती हैं कि तुझे लग रहा होगा कि तू हीरो लग रहा है, लेकिन तू गधा लग रहा था।