बिग बॉस 20 में लव गिल से लड़ाई के बाद स्काउट ओपी का इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया, उन्होंने गुस्से में गंजा होकर फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया। शो में बहन-भाई कहने से शुरू हुआ रिश्ता अब फीलिंग्स और ड्रामे में बदल गया है, घरवाले भी हैरान हैं।
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब बवाल मचा हुआ है। यूट्यूबर और गेमर स्काउट ओपी और एक्ट्रेस लव गिल के बीच का रिश्ता लगातार उलझता जा रहा है। बहन कहने से शुरू हुआ रिश्ता अब इमोशनल ड्रामे में बदल गया है। लव गिल से लड़ाई के बाद स्काउट का ऐसा ब्रेकडाउन देखने को मिला, जिसने सभी घरवालों को हैरान कर दिया। शुक्रवार के एपिसोड में स्काउट को जिसने भी देखा, उसका दिल टूट गया। कभी वो पेड़ पर चढ़ते दिखे, तो कभी सिसक-सिसक कर रोते नजर आए। शो में उन्हें ऊटपटांग हरकतें करते देखना हर किसी के लिए शॉकिंग था।
किस बात पर हुई लड़ाई?
दरअसल, पिछले एपिसोड में मस्ती-मजाक में स्काउट ने लव गिल से कह दिया था- तेरी पैंट में तो नाड़े ही नहीं हैं, हमारे पास नाड़े बेल्ट के साथ हैं। स्काउट की इस बात पर लव भड़क गईं और उन्होंने स्काउट से बात करना बंद कर दिया। लव की नाराजगी से स्काउट पूरी तरह टूटते दिखे। स्काउट ने कई बार लव को मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मानीं, तो स्काउट गुस्से में वॉशरूम में जाकर गंजे हो गए। गंजे सिर के साथ बाहर आए स्काउट को देखकर सभी घरवाले हैरान रह गए।
क्या लव के लिए गंजे हुए स्काउट?
घर के कई सदस्यों को लगता है कि स्काउट, लव गिल की वजह से ही गंजे हुए हैं। कनिका मान ने भी कहा कि उन्हें लगता है कि स्काउट, लव को पसंद करने लगे हैं। वहीं, काजी और माही का भी यही मानना है कि लव की वजह से ही स्काउट ने ये कदम उठाया है। स्काउट का शो में ब्रेकडाउन होता दिखा। वो फूट-फूटकर रोए। स्काउट को रोता-तड़पता देखकर आम्रपाली दुबे भी लव गिल से कहती नजर आईं कि उन्होंने स्काउट को आधा पागल कर दिया है और अब वो उन्हें पूरा पागल करके मानेंगी।
आम्रपाली ने स्काउट को समझाया
बाद में आम्रपाली दुबे स्काउट को समझाती दिखीं। उन्होंने कहा कि लव गिल जानकर उन्हें बार-बार गिल्ट में डालती हैं। आम्रपाली ने स्काउट से कहा- तुझे अपने वश में करना बहुत आसान है। तुझे बार-बार गिल्ट में डाला जाता है और जब तू परेशान होता है तो वो तुझे आकर बोलती है कि वो तेरे साथ है। फिर तू और ज्यादा उस इंसान से कनेक्टेड हो जाता है।
इस पर स्काउट ने आम्रपाली से पूछा- क्या मैं इतना गंदा दिख रहा हूं? इस पर आम्रपाली ने कहा- तू गंदा नहीं बेवकूफ दिख रहा है। कोई तुझे बार-बार एक ही जाल में कैसे फंसा सकता है?
क्या है पूरा माजरा?
बता दें कि शो की शुरुआत में स्काउट और लव गिल एक-दूसरे को बहन-भाई बोल रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे स्काउट को लव के लिए फीलिंग्स आने लगीं। उन्होंने शो में खुद इस बात पर चर्चा की है। अब लव के लिए स्काउट की फीलिंग्स बढ़ती दिख रही हैं। लव का नाराज होना स्काउट सहन नहीं कर पा रहे हैं।अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान लव गिल और स्काउट को उनके रिश्ते को लेकर क्या हिदायत देते हैं।