Jio ने लॉन्च किया 3 साल की वैलिडिटी वाला 5G प्लान, अनलिमिटे कॉलिंग-डेटा के साथ JioHotstarHollywood सब्सक्रिप्शन भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान पेश किया है। जियो का यह प्रीपेड प्लान तीन साल की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान कंपनी के एनुअल प्लान का एक्सटेंशन है। इस तीन साल वाले प्लान की कीमत 10 हजार रुपये हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल सब्सक्रिप्शन के साथ लाया गया है।

Jio का तीन साल वाला प्लान

  • जियो के तीन साल वाले प्लान की वैलिडिटी तीन साल है। यानी तीन साल तक यूजर्स बिना किसी रुकावट के जियो की सर्विस ले पाएंगे। उन्हें बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना पड़ेगा।
  • इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है, जो सभी नेटवर्क पर काम करता है।
  • जियो के प्लान के साथ ग्राहकों को हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। यानी कुल तीन साल के लिए ग्राहकों को 2,737.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।
  • यह प्लान अनलिमिटेड 5G के साथ आता है। यानी अगर जियो यूजर्स 5G कवरेज एरिया में हैं तो वे अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जियो के तीन साल वाले इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं।

सब्सक्रिप्शन बेनिफिट

रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस का बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एंटरटेनमेंट, डिजाइन सॉफ्टवेयर और क्लाउड इंफ्रास्टेक्चर जैसे सर्विसेस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो यूजर्स को इस प्लान के साथ JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे कि नाम से पता चल रहा है जियो हॉटस्टार का यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल ओनली है, जिसे यूजर्स फोन में एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स हॉटस्टार ऑरिजनल और हॉलीवुड कंटेंट भी देख पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को जियो के रजिस्टर मोबाइल नंबर से हॉटस्टार में लॉगइन करना होगा।

इस प्लान के साथ Canva Pro Lite के 12-महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। कंपनी प्लान के साथ JioAICloud के 50 GB क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही जियो यूजर्स को लाइन टीवी चैनल के लिए JioTV एप का एक्सेस भी कंपनी ऑफर कर रही है।



Source link

Related posts

शरद कपूर ने बॉलीवुड से मांगा काम, इमोशनल होकर बोले- ‘थोड़ा सा मोरल सपोर्ट भी काफी है’

List Of Highest Grossing Hollywood Movies 2024 Inside Out 2 Deadpool And Wolverine Dune Part Two – Entertainment News: Amar Ujala

बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से की थी शादी, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में मशहूर थे सईद जाफरी