स्काउट का बढ़ाया हौसला
बिग बॉस 20 में पिछले हफ्ते में काश्वी हीरानंदानी की एंट्री के बाद लगातार ट्रोलिंग का सामना करने वाले स्काउट ओपी काफी निराश नजर आ रहे हैं, ऐसे में सलमान खान उनके सपोर्ट में सामने आकर उनका हौसलाअफजाही करते हुए दिखे हैं।
जियो हॉटस्टार के प्रोमो में सलमान स्काउट से सवाल करते है, जिसके जवाब में स्काउट कहते है कि मुझे नहीं पता की बाहर से मैं जिस लाइफस्टाइल के साथ आया था, वो अब है भी या नहीं। जिसके बाद सलमान खान एक बड़े भाई की तरह जिंदगी का पाठ सिखाते हुए दिख रहे हैं।जिसके बाद सलमान खान ये भी कहते है कि अब आप ये स्टेज डिजर्व करते हैं।