Bigg Boss 20: शेर को दहाड़ना सिखाया… पत्नी हिफ्सा ने काजी तौकीर के लिए लिखा इमोशनल नोट, फैंस से मांगा वोट और सपोर्ट


Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों फैमिली मैसेज टास्क के चलते घर का माहौल काफी भावुक नजर आ रहा है। करीब दो महीने से अपने परिवार से दूर रह रहे कंटेस्टेंट्स को जब अपनों की आवाज सुनने का मौका मिला तो कई की आंखें नम हो गईं। इस बीच काजी तौकीर की पत्नी डॉ. सैयद हिफ्सा काजी ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया है। उन्होंने पति के खेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें काजी की जीवनसंगिनी होने पर गर्व है। साथ ही फैंस से उनके समर्थन की अपील भी की है।

‘शेर को दहाड़ना सिखाया…’

हिफ्सा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें काजी अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। यह वही तस्वीर है, जिसका फ्रेम बिग बॉस के घर में काजी को भेजा गया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जिसने एक शेर को जन्म दिया, वह काजी की अम्मी जान हैं और जिसने उस शेर को दहाड़ना सिखाया, वह काजी के अब्बा जान हैं।’ हिफ्सा ने अपने संदेश में काजी की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता की परवरिश, संस्कार और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि काजी को जमीन से जोड़े रखने में उनके परिवार की अहम भूमिका रही है।

काजी के गेम पर पत्नी ने जताया गर्व

हिफ्सा ने लिखा कि 19 साल की उम्र में काजी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें पाने में कई लोगों की पूरी जिंदगी गुजर जाती है। उन्होंने बिग बॉस के घर में काजी की मेहनत और समर्पण की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, काजी अपनी बुद्धिमानी, जरूरत के मुताबिक आक्रामकता, मजाकिया अंदाज, डांस और गायन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व कई रंगों से भरा है और वह हर दिन अपने खेल में पूरी मेहनत लगा रहे हैं। हिफ्सा ने भावुक अंदाज में कहा कि काजी की जीवनसंगिनी होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने पति को लगातार प्यार देने वाले फैंस का भी आभार जताया।

पत्नी ने फैंस से की ट्रॉफी जिताने की अपील

अपने संदेश के आखिर में हिफ्सा ने काजी के लिए एक खास अपील की। उन्होंने लिखा, ‘चलो, हम सब मिलकर इतिहास रचें और बिग बॉस 20 की ट्रॉफी घर लाएं!’ उनके इस संदेश को काजी के प्रशंसकों का हौसला बढ़ाने वाली अपील के तौर पर देखा जा रहा है।

फैमिली मैसेज टास्क में भावुक हुए काजी

हालिया एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को परिवार के ऑडियो मैसेज और तस्वीरें पाने का मौका दिया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपनी अतिरिक्त लाइफलाइन और परिवार का संदेश, दोनों में से किसी एक को चुनना था।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 LIVE: बेटी की आवाज सुन सिहर गईं माही, आम्रपाली के पिता का ऑडियो, अरिश्फा के सब्र का बांध टूटा – bigg boss 20 episode 61 written update in hindi 5 nov 2026 milega pyaar ya vaar

‘बिग बॉस 20’ हाउस में यंग को सता रहा ब्रेकअप का डर, गर्लफ्रेंड को 10 बार किया चीट, स्काउट के सामने जाहिर की चिंता

यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार किया चीट, अब सता रहा डर, लोग बोले- बड़ा स्‍काउट OP को ज्ञान दे रहा था! – young dsa cheated on his girlfriend samiksha 10 times now he living in fear of losing her people are saying look he was the one giving advice to scout