यंग DSA ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार किया चीट, अब सता रहा डर, लोग बोले- बड़ा स्‍काउट OP को ज्ञान दे रहा था! – young dsa cheated on his girlfriend samiksha 10 times now he living in fear of losing her people are saying look he was the one giving advice to scout


‘बिग बॉस 20’ में दिवाली से पहले हुए फैमिली मैसेज टास्क के दौरान यंग DSAअपने माता-पिता का मैसेज सुनकर भावुक हो गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने स्काउटओपी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार धोखा देने की बात कबूल की।

युंग DSA ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10 बार धोखा देने की बात कबूली
‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों रिश्तों, भावनाओं और गेम को लेकर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। दिवाली से पहले कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों के रिकॉर्डेड मैसेज सुनने का मौका मिला। इस दौरान जहां कई कंटेस्टेंट्स अपने परिवार की बातें सुनकर भावुक हो गए, वहीं रैपर यंग DSA ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने स्काउटOP के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा पर एक-दो बार नहीं बल्कि 10 बार चीट किया है।

शो में ‘संदेशे आते हैं’ नाम का एक खास टास्क रखा गया था। इसमें कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार का मैसेज सुनने के लिए अपनी एक लाइफ का त्याग करना था। इस टास्क के दौरान यंग DSA को अपने माता-पिता का मैसेज सुनने का मौका मिला। रिकॉर्डिंग सुनकर वह भावुक हो गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उनके इस खुलासे पर सोशल मीडिया यूजर्स भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड का जिक्र न होने पर परेशान हुए यंग

घर से आया परिवार का मैसेज खत्म होने के बाद यंग DSA जहां एक तरफ भावुक दिखे वहीं, दूसरी ओर एक और बात को लेकर परेशान नजर आए। दरअसल, उनके माता-पिता के रिकॉर्डेड मैसेज में उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा का कहीं जिक्र नहीं था। समीक्षा को ‘सामा’ के नाम से भी जाना जाता है। यंग इस बात से हैरान थे कि उनकी मां ने मैसेज में समीक्षा का नाम क्यों नहीं लिया। इसी बात को लेकर उन्होंने स्काउटOP से बातचीत शुरू की और अपने रिश्ते से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

यंग डीएसए ने कबूली 10 बार धोखा देने की बात

स्काउटOP से बात करते हुए यंग ने उनके काम में धीरे से कहा, ‘मैंने उसपर चीट किया।’ उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने समीक्षा को कई बार धोखा दिया है। उन्हें डर था कि उनकी इन हरकतों की वजह से उनका रिश्ता खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी माना कि समीक्षा को पहले उनके धोखे के बारे में जानकारी नहीं थी। यंग को अब इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं शो में आने के बाद समीक्षा को उनकी सच्चाई तो पता नहीं चल गई।

स्काउटOP के सामने कही ये बात

अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए यंग डीएसए ने कहा, ‘खो डाला रे स्काउट, समीक्षा को, मैंने समीक्षा को खो दिया। मैंने उसे धोखा दिया है, कई बार। 10 बार, अलग-अलग मौकों पर।’ इस पर स्काउट ने उससे पूछा, ‘तो भी वह तुम्हारे साथ ही थी ना?’ उसने जवाब दिया, ‘नहीं, उसे पता नहीं था। जब मैं यहां आया, तब शायद उसे पता चला होगा।’

पहले भी गर्लफ्रेंड के लिए जता चुके हैं प्यार

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ के घर में यंग DSA पहले भी कई बार अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा का जिक्र कर चुके हैं। वह उन्हें अपनी ‘पसंदीदा औरत’ और ‘गर्ल’ कहकर बुलाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस नए खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। एक तरफ वह शो में समीक्षा के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने खुद ही कई बार उन्हें धोखा देने की बात स्वीकार कर ली।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई यंग DSA की क्लास

यंग DSA के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने उनकी जमकर आलोचना की। कई यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को भी सामने रखा। कुछ लोगों ने लव गिल और काशवी हीरानंदानी के साथ स्काउटOP की दोस्ती को लेकर यंग के पुराने कमेंट्स याद दिलाए और लिखा, ‘बड़ा स्काउट को ज्ञान दे रहा था, खुद देखो क्या किया।’ दर्शकों ने सवाल उठाया कि जब वह खुद अपने रिश्ते में धोखा देने की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो उन्हें स्काउटOP के निजी रिश्तों पर टिप्पणी करने का क्या हक है।

ग्रीन फ्लैग वाली छवि पर भी उठे सवाल

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यंग DSA की उस ‘ग्रीन फ्लैग’ वाली छवि पर भी सवाल उठाए, जिसे वह शो में पेश करते नजर आए थे। दर्शकों का कहना है कि किसी रिश्ते में भरोसा और ईमानदारी सबसे जरूरी होती है। ऐसे में खुद 10 बार धोखा देने की बात स्वीकार करने के बाद दूसरों को रिश्तों पर सलाह देना ठीक नहीं है। फिलहाल यंग के इस खुलासे ने बिग बॉस 20 के घर के बाहर भी नई बहस छेड़ दी है।

दिवाली के मौके पर शो में हुआ खास टास्क

दिवाली से पहले बिग बॉस के घर में ‘संदेशें आते हैं’ नाम का टास्क रखा गया था। इसके तहत हर कंटेस्टेंट को अपनी बची हुई दो लाइफ में से एक का त्याग करना था, ताकि घर का कोई दूसरा सदस्य अपने परिवार का रिकॉर्डेड मैसेज सुन सके। वहीं, अगर कोई अपनी लाइफ बचाना चाहता था, तो वह गेम में अपनी जगह सेफ रख सकता था। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने परिवार का मैसेज सुनाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी, लेकिन माही विज ने ऐसा करने से मना कर दिया।

कनिका मान ने सुनाया यंग डीएसए के परिवार का मैसेज

इस टास्क के दौरान कनिका मान को यंग DSA के माता-पिता का मैसेज सुनाने का मौका मिला। शुरुआत में कनिका ने कहा कि वह इस भावुक पल के बजाय गेम को प्राथमिकता देंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने साफ किया कि वह मजाक कर रही थीं और उन्होंने यंग के परिवार की रिकॉर्डिंग चला दी। अपने माता-पिता की आवाज सुनते ही यंग काफी भावुक हो गए और रोने लगे। इस दौरान स्काउटOP उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की।

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

हिंदी ‘बिग बॉस’ को छोड़िए! बंगाल और मलयालम में मचा बवाल, कहीं लिपलॉक तो कहीं प्रपोजल पर विवाद

Bigg Boss 20: ‘उसको पता नहीं है…’,Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोई भोजपुरी एक्ट्रेस, क्या अरिश्फा आम्रपाली के लिए देगी अपनी लाइफलाइन की कुर्बानी