Bigg Boss 20 : शो से बाहर होने के बाद आया नकुल का पहला रिएक्शन, बोले- अपने 2 दिन…, Bigg-boss Hindi News


नकुल धुल को बिग बॉस 20 से बाहर कर दिया गया। गुल्लू के साथ उनकी हाथापाई के बाद सभी घरवालों से डिस्कस करके बिग बॉस ने नकुल को घर से बाहर कर दिया।

बिग बॉस 20 से नकुल धुल बाहर हो गए हैं। गुल्लू से लड़ाई के बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया। अब घर से बाहर आने के बाद नकुल ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक मैसेज किया है। नकुल ने अपनी फोटो शेयर की है इंस्टाग्राम स्टोरी पर और इसके साथ ही एक लाइन लिखी है।

क्या लिखा नकुल ने मैसेज

नकुल ने अपनी फोटो शेयर कर लिखा, ‘अपने 2 दिन >>>> उनके 100 दिन।’ इसके अलावा नकुल ने किसी का नाम नहीं लिखा है।

स्काउट-लव ने किया नकुल को सपोर्ट

बता दें कि नकुल और गुल्लू के बीच छोटी बहस हो जाती है और बाद में ये बहस हाथापाई तक पहुंच जाती है। सभी घरवाले दोनों को रोकने आते हैं, लेकिन बाद तब तक बढ़ जाती है। इसके बाद सभी घरवाले नकुल के खिलाफ हो जाते। वहीं स्काउट और लव उनके खिलाफ नहीं गए।

माही से हुए थे नकुल नाराज

इतना ही नहीं नकुल लड़ाई के बाद गुल्लू के पास जाते हैं माफी मांगने के लिए और उनसे बात करने के लिए। लेकिन माही विज, आसिफ खान और यंग डीएसए उन्हें रोकते हैं। माही बोलती हैं कि वह नकुल पर विश्वास नहीं करती हैं और कहा कि वह दोबारा ऐसे अग्रेसिव हो सकते हैं। इस पर नकुल नाराज भी होते हैं और बोलते हैं कि हां भरोसा नहीं है, जैसे मैं कोई सीरियल किलर हूं ना।

बिग बॉस फिर सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग रूम में बुलाते हैं और सबसे उनका ओपीनियन पूछते हैं। सबकी बात सुनने के बाद बिग बॉस फिर नकुल को बाहर कर देते हैं। बिग बॉस के फैसले के बाद माही, कनिका, गुल्लू और आसिफ तारीफ करते हैं।

नकुल ने घरवालों को दिखाई मिडल फिंगर

नकुल वहीं जाते हुए काफी निराश दिखते हैं। जाते वक्त वह घरवालों की तरफ मिडल फिंगर भी दिखाते हैं। वहीं नकुल के जाने के बाद आसिफ उन्हें गाली देते हैं। वहीं कनिका और गुल्लू मजाक बनाते हैं। काजी तो यह तक कह देते हैं कि देखा मेरे थूक ने क्या कर दिया।

क्या है काजी के थूक का मामला

दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी और स्काउट के बीच बहस हो जाती है। इसके बाद काजी, स्काउट के कान पर थूक देते हैं। वह इस बारे में माही और गुल्लू को बताते हैं जिसके बाद नकुल, स्काउट को जाकर ये बोलते हैं। अब स्काउट जब नकुल के साथ काजी के पास जाते हैं तो गुल्लू, नकुल को बीच में ना आने को बोलते हैं। इसके बाद नकुल और गुल्लू में बहस हो जाती है और फिर ये बात हाथापाई तक पहुंच जाती है।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में नकुल धुल की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा, अपने पुराने बयानों को लेकर रहे हैं सुर्खियों में

बिग बॉस 20:नकुल ढुल के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे, शो में वापस एंट्री करवाने की रखी मांग; शेयर किया पोस्ट – Bigg Boss 20 Shilpa Shinde Supports Nakuul Dhull After His Eviction Says Bring Him Back

‘बिग बॉस 20’: नकुल ढुल का घरवालों पर तंज; लिखा- मेरे 2 दिन, उनके 100 दिन