डिजिटल डेस्क, लखनऊ : बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे के 12 घंटे में तीन वीडियो संदेश जारी करने के बाद अब शिवा शर्मा कैंप से भी दो वीडियो वायरल किए गए हैं। दोनों में शिवा शर्मा को एक महिला धमका रही है और वो निरीह प्राणी की तरह बैठा है।
25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे से जुड़े तीन वीडियो सामने आने के बाद अब शिवा शर्मा का एक और वीडियो चर्चा में है। वीडियो में शिवा कथित तौर पर दबाव में नजर आ रहा है। दावा है कि शिवा श्रद्धा का कर्जदार था और ज्वेलरी चोरी कबूल करवाकर उससे रकम मांगी जा रही थी।
सोशल मीडिया में गुरुवार को शिवा शर्मा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। बैक ग्राउंड में महिला की आवाज है, जो उसके ऊपर तीन गोल्ड चेन और ब्रेसलेट चोरी करने का आरोप लगाकर छह लाख रुपये की डिमांड कर रही है। इस वीडियो में महिला छह लाख रुपये की डिमांड कर रही है तो शिवा शर्मा कह रहा है कि एक महीने में लौटा दूंगा, यह लिखित में दे रहा हूं। आप तब तक के लिए मेरी गाड़ी रख लें, पैसे लौटा कर गाड़ी वापल ले लूंगा।
दूसरे मीडिया में महिला सितंबर में शिवा शर्मा पर महिला तीन गोल्ड चेन और ब्रेसलेट चोरी का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत की धमकी दे रही है। शिवा से महिला कुबूल करवा रही है कि उसने तीन गोल्ड चेन और ब्रेसलेट चोरी के बेचा और कहां बेचा। इसके साथ ही शिवा से कुबूल करवा रही है कि मैं वीडियो दबाव में तो बनवा नहीं रही हूं।
उधार के पैसों के लिए शिवा से झगड़े
जानकारी के मुताबिक शिवा ने श्रद्धा दुबे के खर्चों के लिए कई जगहों से पैसे उधार लिए थे। जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। बताया जा रहा है कि शिवा के परिवार दोनों को शादी भी कराना चाहते थे लेकिन श्रद्धा शादी के लिए तैयार नहीं हुई और शादी नही हो सकी।
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा अवध ग्रीन अपार्टमेंट में माडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव इन में रहते थे। नौ अक्टूबर की रात उनकी चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्याकांड में पुलिस अब कॉल डिटेल, आपसी संपर्कों और घटना से पहले व बाद की गतिविधियों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे गए है।