Rakhi Vijan On Bigg Boss: बिग बॉस 20 में इन दिनों लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout Op) के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है. स्काउट लव की वजह से गंजे हो गए हैं और शो में उनका बुरा हाल हो गया है. इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस राखी विजन का एक बयान चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने बिग बॉस में हिस्सा लेने के अपने फैसले को जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया है. उन्होंने शो से जुड़े अपने एक्पीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि इस रियलिटी शो में जाना उनके लिए अच्छा नहीं रहा.
बिग बॉस करके पछता रही एक्ट्रेस राखी
‘बिग बॉस’ के बाद कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक जाती है, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी है. किसी को घर के अंदर लगातार होने वाली लड़ाइयों ने परेशान किया, तो किसी को बाहर आने के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग और लोगों की नेगेटिव बातों का सामना करना पड़ा. इनमें से एक एक्ट्रेस राखी विजन (Raki Vijan) भी है. अब हाल ही में उन्होंने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने उनसे बिग बॉस को लेकर भी सवाल किया गया कि वो शो में गई थीं, उनका एक्पीरियंस कैसा रहा. इस पर जवाब देते हुए राखी ने कहा- ‘आपने पूछा कि कोई शो छोड़कर आपको पछतावा हुआ है तो नहीं ऐसा नहीं है. लेकिन कोई शो करके अगर पछतावा हुआ है तो वो है बिग बॉस.’
बिग बॉस करने वालों को किया सलाम
इतना ही नहीं, राखी ने इस बातचीत में उन लोगों को सलाम किया जो बिग बॉस करते हैं और शो में लंबे समय तक टिकते भी हैं. राखी ने कहा- ‘मैं सलाम करती हूं उन लोगों को जो बिग बॉस करते हैं, मैं सलाम करती हूं उन्हें जो वहां टिकते हैं. बिग बॉस जाने और वहां ठहरने के लिए हिम्मत चाहिए, जो सबके अंदर नहीं है. मेरे अंदर तो नहीं है.’ वहीं, एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘मेरी जिंदगी की अगर कोई गलती है तो वो बिग बॉस है। मैं रियलिटी शो के लिए नहीं बनी हूं. सबने मुझे कहा था कि क्यों कर रही है, मत जा. उस वक्त जिंदगी में थोड़ी ऊंच-नीच थी, लेकिन उससे निकलने के लिए मैं गई थी.’
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Bigg Boss’ के घर ने छीना सुकून! शो के बाद मेंटल ट्रॉमा से गुजरे ये एक्स कंटेस्टेंट
बिग बॉस कर पछता चुके हैं ये स्टार्स
बता दें, राखी विजन ही नहीं ऐसे कई स्टार्स है, जो बिग बॉस करने को अपनी गलती बता चुके हैं. वहीं, इस शो की वजह से कईयों की मेंटल लाइफ खराब हुई है. इनमें हिमांशी खुराना,शमिता शेट्टी, अंकिता लोखेंडे, मुनव्वर फारूकी, पारस छाबड़ा, अपूर्व अग्निहोत्री, कुशाल टंडन, राहुल वैद्य, कविता कौशिक, कोएना मित्रा और सृष्टि रोडे का नाम शामिल है. इनमें से कुछ को शो करने का पछतावा हुआ तो कुछ की मेंटल हेलथ पर असर पड़ा, जिस वजह से उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी.
लव और स्काउट का सीन खराब!
बिग बॉस 20 की बात करे तो लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती अब चर्चा का विषय बन गई है. शो में दोनों के बीच कई बार विवाद देखने को मिले हैं, जिसका असर स्काउट के गेम पर भी पड़ता नजर आ रहा है. लव के साथ रहने और उनका साथ देने की वजह से स्काउट की गलत इमेज सामने आ रही है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि गेम में करना क्या है और वो पूरी तरह से लोस्ट लग रहे हैं. ऐसे में फैंस सवाल उठ रहे हैं कि क्या लव से दोस्ती स्काउट को भारी पड़ रही है और क्या इस रिश्ते के चक्कर में शो में उनका गेम कमजोर हो गया है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 फैंस नहीं देख पाएंगे आज का वीकेंड का वार, सलमान खान ने इस वजह से टाला शूट