Bigg Boss 20: स्काउट से लेकर माही विज तक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, Bigg-boss Hindi News


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हर कंटेस्टेंट फिनाले तक पहुंचने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। ऑडियंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने के लिए जमकर वोटिंग कर रही है, लेकिन फिनाले तक तो कोई 5 ही पहुंच पाएंगे। अगले वीकेंड पर फिर कोई खिलाड़ी बाहर हो जाएगा। इस हफ्ते भी कुछ कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। तो चलिए जानते हैं किनके सिर पर लटक रही है तलवार।

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कौन से कंटेस्टेंट?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म्स ने बताया है कि इस हफ्ते स्काउट ओपी और लव गिल के साथ-साथ कनिका मान, गुल्लू, माही विज और भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हो गए हैं। इस हफ्ते जो खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं, उनमें से कौन सा घर जाएगा इस सवाल का जवाब तो हमें वीकेंड का वार में ही मिलेगा। लेकिन उससे पहले नॉमिनेशन्स की जानकारी सामने आते ही लोगों ने कयासों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

नॉमिनेशन्स को लेकर क्या बोली पब्लिक

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- अबकी बार कनिका होगी घर से बाहर। बाहर जाकर गुल्लू के लिए रोटियां पकाएगी। वहीं दूसरे ने लिखा- माही बाहर होगी। उसमें बिलकुल भी दिमाग नहीं है। मुझे लगा था कि कोई बड़ा खिलाड़ी बाहर होगा। क्योंकि अफवाहें तो यही थीं। एक फॉलोअर ने लिखा, “अगर काजी कैप्टन बन गया, तो वह माही को सेव करेगा। फिर या तो गुल्लू और या फिर आम्रपाली को बाहर कर देगा।” ज्यादातर लोगों ने गुल्लू, माही और आम्रपाली का नाम लिखा है।

ये भी पढ़ें:

‘बिग बॉस 20’ को लंबा खींचने की फिराक में मेकर्स? बीच में फंसा सलमान वाला पेंच!

माही या आम्रपाली, कौन होगा बाहर?

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और माही विज की परफॉर्मेंस को लेकर बीते कुछ वक्त से सवाल उठाए जाते रहे हैं। सलमान खान ने भी कई मौकों पर उन्हें टोका है। लेकिन अगले वीकेंड पर वह शो में रहेंगी या बाहर हो जाएंगी, इस सवाल का जवाब तो हमें अगले वीकेंड पर मिल जाएगा। जहां तक माही को बाहर करने की बात कर रहे लोगों का सवाल है, तो लोगों का दावा है कि माही बेवजह शो में टिकी हुई हैं और कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 : स्काउट को हराकर काजी तौकीर ने मारी बाजी, बने बिग बॉस मीटर के विनर



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: स्काउट से लेकर माही विज तक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: पैर की गंभीर चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो, सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नाम से चलती है ‘आर्मी’, कमाई करोड़ों में… कौन हैं बिग बॉस 20 के सदस्य स्काउट, ‘लव’ एंगल से चर्चा में – bigg boss 20 scout op love gill controversy gta 6 launch fans reaction edmm