‘पुलिस ने कहा मार दो, तो हमने मार दिया’, रायबरेली में हत्या के बाद आरोपी ने निकाली भड़ास


जागरण संवाददाता, रायबरेली। खैरहनी गांव की हुए विवाद के बाद छतैया ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद के पुत्र रमाकांत की हत्या का मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर चर्चा में है। शनिवार को रमाकांत की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद प्रसारित वीडियो में एक युवक जमीन पर लहूलुहान पड़ा दिख रहा है। आसपास मौजूद लोग एक महिला और युवक से सवाल कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहे युवक और महिला की पहचान आरोपित सुरेंद्र और सोनी के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों के सवालों के बीच युवक कहता सुनाई दे रहा है, ‘पुलिस ने कहा मार दो…तो हमने मार दिया।’ महिला भी यह कहते दिख रही है कि पुलिस ने कहा था, ‘जो समझ में आए करो।’ दोनों आरोप लगाते हैं कि रमाकांत उनकी महिला साथी को लंबे समय से परेशान कर रहा था और इस संबंध में पुलिस से तीन बार शिकायत की गई थी।

उनका दावा है कि पुलिस ने रमाकांत को वहां न जाने की हिदायत दी थी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार के अनुसार आरोपित सुरेंद्र, सोनी और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वीडियो में किए गए दावों के संबंध में सीओ ने बताया कि करीब छह माह पहले शिकायत आई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था।

घटनाक्रम को अनुसार, खैरहनी निवासी सोनी का वर्ष 2010 में छतैया गांव के अमित से विवाह हुआ था। कुछ वर्ष बाद दोनों का तलाक हो गया। इसी दौरान सोनी और रमाकांत के बीच नजदीकी बढ़ने की बात सामने आई। तलाक के बाद सोनी खैरहनी में रहने लगी और बाद में उसने सुरेंद्र से विवाह कर लिया।

सुरेंद्र दूसरे शहर में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर रमाकांत सोनी से मिलने खैरहनी पहुंचा था। इसकी जानकारी सुरेंद्र को हुई तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद सोनी ने सुरेंद्र के साथ मिलकर रमाकांत पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

Bahraich News:मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर के मरीज बढ़े – Number Of Viral Fever Patients Rises At The Medical College

फैक्ट चेक: असली नहीं है अस्पताल से भागते रोबोट का ये वीडियो, लेकिन AI एजेंट वाकई हो सकते हैं ‘बेकाबू’ – ai humanoid robot viral video social media artificial intelligence ntc amkr

Mirzapur News: पत्नी की अश्लील फोटो वायरल व गोली मारने की धमकी देने का आरोप, Mirzapur Hindi News