Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों रिश्तों के साथ-साथ विवाद भी देखने को मिल रहे हैं. कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती गहरी हो रही है, तो वहीं कुछ के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में यंग डीएसए (Yung DSA) और अमन गांधी (Aman Gandhi) एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, टास्क जीतने के बाद अमन गांधी को किसी एक सदस्य की लाइफलाइन खत्म करने की पावर मिली थी. उन्होंने इस पावर का इस्तेमाल यंग डीएसए के खिलाफ किया. इसके बाद दोनों के बीच जमकर तकरार देखने को मिली.
Surya Prakash: Ajay Devgn की सुपरनैचुरल थ्रिलर का टाइटल सामने आया, ‘सूर्य प्रकाश’ नाम से बनेगी फिल्म
डीएसए और ईशा रिखी पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
आपको बता दें कि, ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते यंग डीएसए और ईशा रिखी पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है. इस बार नॉमिनेशन टास्क का तरीका भी अलग रहा. घरवालों को उन दो सदस्यों को चुनना था, जिन्हें वे सुरक्षित देखना चाहते थे. सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पसंद के नाम चुने, लेकिन यंग डीएसए और ईशा रिखी को किसी भी सदस्य का सपोर्ट नहीं मिला. एक भी सेविंग वोट न मिलने की वजह से दोनों नॉमिनेशन में आ गए.
अमन गांधी ने यंग डीएसए की पावर पर लगाया ब्रेक (Aman Gandhi takes Yung’s life, leading to massive fight)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/22/yung-dsa-2026-09-22-15-36-10.webp)
वहीं नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद घरवालों के सामने राशन से जुड़ा एक टास्क रखा गया. टास्क में सबसे पहले ‘रूम नंबर 20’ तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट को विशेष अधिकार मिलना था. अमन गांधी ने बाजी मारते हुए सबसे पहले रूम में एंट्री की. टास्क जीतने के बाद अमन को एक सदस्य की लाइफलाइन खत्म करने की पावर मिली, जिसका इस्तेमाल उन्होंने यंग डीएसए के खिलाफ किया.
Bigg Boss 20: Salman Khan ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उठाई आवाज, Richa Chadha ने की तारीफ
गुल्लू ने निभाई अहम भूमिका
‘बिग बॉस 20’ में पावर को लेकर अमन गांधी और यंग डीएसए आमने-सामने आ गए. अमन द्वारा यंग की एक लाइफलाइन खत्म किए जाने के बाद रैपर भड़क गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई. शो के नए प्रोमो में दोनों एक-दूसरे से तीखे अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. वहीं, प्रोमो में गुल्लू की भूमिका भी सामने आती है, जिन्होंने यंग की पावर कम करने का संकेत दिया था.
‘बिग बॉस 20’ में ये कंटेस्टेंट्स हैं शामिल
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/11/bigg-boss-20-contestants-2026-09-11-13-30-53.jpg)
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 6 सितंबर को एक ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू हुआ था. इसमें 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग लाइनअप है. ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अरिश्फा खान, कनिका मान, स्काउटऑप उर्फ ​​तन्मय सिंह, माही विज, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ ​​कुशाल तंवर, ईशा रिखी, उदिति सिंह, लव गिल, अमन गांधी, पंचायत फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, यंग DSA, रीति तिवारी शामिल हैं.
इतने बजे Colors TV पर टेलीकास्ट होता हैं ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20 streaming details)
बता दें रोहीद खान पिछले हफ्ते कम वोट्स की वजह से घर से बाहर हो गए. ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स को दो लाइफलाइन मिलेंगी और दोनों लाइफलाइन खत्म होने के बाद ही वे घर से बाहर होंगे. यह शो JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देखने के लिए उपलब्ध है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘बिग बॉस 20’ में अमन गांधी ने यंग डीएसए के साथ क्या किया? (What did Aman Gandhi do to Yung DSA in Bigg Boss 20?)
A: एक टास्क जीतने के बाद अमन गांधी को किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने की पावर मिली. उन्होंने यंग डीएसए की एक लाइफलाइन खत्म कर दी.
Q2. अमन गांधी के फैसले के बाद क्या हुआ? (What happened after Aman Gandhi’s decision?)
A: अमन के फैसले के बाद यंग डीएसए नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
Q3. अमन गांधी और यंग डीएसए के बीच लड़ाई क्यों हुई? (Why did Aman Gandhi and Yung DSA have a fight?)
A: दोनों के बीच विवाद यंग डीएसए की लाइफलाइन खत्म किए जाने के बाद शुरू हुआ.
Q4. यंग डीएसए का पूरा नाम क्या है? (What is Yung DSA’s real name?)
A: यंग डीएसए का नाम हर्ष मछारे बताया गया है.
Q5. क्या अमन गांधी और यंग डीएसए का विवाद ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में दिखाया गया है? (Was the argument between Aman Gandhi and Yung DSA shown in the Bigg Boss 20 promo?)
A: हां, शो के सामने आए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी तकरार की झलक देखने को मिलती है.
Bigg Boss 20 bigg boss 20 premiere
