Bigg Boss 20: बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद देखने को मिला. ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड (Bigg Boss 20 Today Episode) में घर का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब किचन में खाने को लेकर माही विज (Mahhi Vij) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने के बाद दोनों काफी इमोशनल नजर आईं. इससे पहले यंग डीएसए (Young DSA) ने अपने रैप से घरवालों को एंटरटेन किया था, लेकिन इसके बाद हुई इस बहस ने पूरे एपिसोड का माहौल बदल दिया. (Bigg Boss 20 Latest Episode)
खाने को लेकर शुरू हुई बहस
लेटेस्ट एपिसोड (Latest Episode) में किचन में खाने को लेकर बातचीत शुरू होती है. आम्रपाली दुबे अपनी पसंद की सब्जी बनाती हैं, जिस पर मैरी कॉम (Mary Kom) को आपत्ति होती है. इसी दौरान माही विज किचन में आती हैं और मैरी कॉम से पूछती हैं कि अगर उन्हें किसी तरह की मदद चाहिए तो वह कर सकती हैं. इसके बाद बात धीरे-धीरे बढ़ने लगती है. माही विज खाने को लेकर अपनी बात रखती हैं. इस पर आम्रपाली दुबे कहती हैं कि जो व्यक्ति किचन में काम कर रहा है, वही उस समय खाने को लेकर बात करे. उनका कहना होता है कि बाकी लोगों को बीच में नहीं बोलना चाहिए. आम्रपाली की इस बात पर माही विज कहती हैं कि उन्हें इस तरह गलत नहीं बोलना चाहिए. इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है.(Bigg Boss 20 Today Episode)
माही ने आम्रपाली को कहा ‘चुगलखोर आंटी’
बहस के दौरान आम्रपाली दुबे कहती हैं कि वह माही विज से बहस नहीं करना चाहतीं. वहीं माही कहती हैं कि आम्रपाली उनके लिए एग्जिस्ट ही नहीं करतीं. बात यहीं नहीं रुकती. माही विज आरोप लगाती हैं कि आम्रपाली फुटेज के लिए ऐसा कर रही हैं.
माही गुस्से में आम्रपाली को ‘चुगलखोर आंटी’ तक कह देती हैं. दोनों के बीच बढ़ती बहस को देखकर घर के बाकी सदस्य मामले को शांत कराने की कोशिश करते हैं. इस दौरान माही विज काफी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं.(Mahhi Vij Amrapali Dubey Fight)
आम्रपाली दुबे भी हुईं इमोशनल
इसके बाद काजी तौकीर (Qazi Touqeer) माही विज से बात करते हुए कहते हैं कि वह एक स्टार हैं और उन्हें किसी को फुटेज देने की जरूरत नहीं है. काजी की बात आम्रपाली दुबे सुन लेती हैं. इसके बाद आम्रपाली भी भावुक हो जाती हैं. वह कहती हैं कि वह 15 साल से घर पर नहीं बैठी हैं. आम्रपाली कहती हैं कि जब एक आर्टिस्ट को दूसरे आर्टिस्ट के सामने अपने टैलेंट को साबित करना पड़ता है, तो यह बात उन्हें बुरी लगती है.
वहीं आम्रपाली आगे भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) को लेकर भी अपनी बात रखती हैं. वह कहती हैं कि भोजपुरी के लोग देश की सरकार बना देते हैं और ऐसे में कोई उन्हें स्टारडम के बारे में बात करे, यह उन्हें ठीक नहीं लगता. इस पूरे विवाद के बाद ऐसा लग रहा है कि Bigg Boss 20 House में कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदल रहे हैं और घर में अलग-अलग ग्रुप बनते नजर आ रहे हैं.
आम्रपाली ने बताया रवि-मनोज का किस्सा
इसके बाद अगले दिन आम्रपाली दुबे घरवालों के साथ बातचीत के दौरान एक पुराना किस्सा शेयर करती हैं. वह रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से जुड़ा एक किस्सा बताती हैं. आम्रपाली के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर नहीं बनती थी. एक सीन को लेकर दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि करीब 6 घंटे तक शूटिंग रुकी रही. दोनों इस बात पर अड़े हुए थे कि सीन में पहला पंच कौन मारेगा. इसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) बीच में आते हैं और मामले को सुलझाते हैं. आम्रपाली का यह किस्सा सुनकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी इस बातचीत का हिस्सा बनते हैं.
माही विज ने कनिका से शेयर की करियर जर्नी
दूसरी तरफ माही विज भी कनिका मान (Kanika Mann) से अपनी करियर जर्नी के बारे में बात करती नजर आती हैं. माही अपने अब तक के सफर और इंडस्ट्री में बिताए समय से जुड़ी बातें शेयर करती हैं. इसके बाद बिग बॉस घरवालों के सामने नए कैप्टेंसी टास्क (Bigg Boss 20 Captaincy Task) का ऐलान करते हैं. कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए होने वाले टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच फिर बहस और टकराव देखने को मिलता है.
ओटीटी पर ‘Bigg Boss 20’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
सलमान खान का Bigg Boss 20 ओटीटी पर भी चर्चा में बना हुआ है. शो को 16.8 मिलियन व्यूज मिलने की जानकारी सामने आई है. दर्शकों की ओर से शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सलमान खान (Salman Khan) की मौजूदगी को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है. शो के कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े, कैप्टेंसी टास्क और घर के बदलते समीकरण लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. Bigg Boss 20 को दर्शक JioHotstar पर देख सकते हैं.
FAQs
बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच क्यों हुआ विवाद? (Why did Mahhi Vij and Amrapali Dubey argue in Bigg Boss 20?)
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में किचन में खाने को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच बहस शुरू हुई. आम्रपाली का कहना था कि जो व्यक्ति किचन में काम कर रहा है, उसी को उस समय खाने से जुड़ी बात करनी चाहिए. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
माही विज ने आम्रपाली दुबे को क्या कहा? (What did Mahhi Vij call Amrapali Dubey?)
बहस के दौरान माही विज ने आम्रपाली दुबे पर फुटेज के लिए विवाद करने का आरोप लगाया. गुस्से में उन्होंने आम्रपाली को ‘चुगलखोर आंटी’ भी कहा. इसके बाद माही काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं.
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर क्या कहा? (What did Amrapali Dubey say about the Bhojpuri industry?)
आम्रपाली दुबे ने भावुक होते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भोजपुरी से जुड़े लोग देश की सरकार बनाने में भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने स्टारडम को लेकर किसी के सामने सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती.
आम्रपाली दुबे ने रवि किशन और मनोज तिवारी से जुड़ा कौन सा किस्सा सुनाया? (What story did Amrapali Dubey share about Ravi Kishan and Manoj Tiwari?)
आम्रपाली दुबे ने एक फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा साझा किया. उनके मुताबिक, रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच एक सीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण करीब छह घंटे तक शूटिंग रुकी रही. बाद में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीच में आकर मामला सुलझाया.
बिग बॉस 20 में आगे क्या देखने को मिलेगा? (What will happen next in Bigg Boss 20?)
बिग बॉस 20 में नए कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया गया है. टास्क के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव देखने को मिल रहा है. वहीं माही विज ने कनिका मान के साथ अपनी करियर जर्नी से जुड़ी बातें भी साझा की हैं.
Read More
Janhvi Kapoor के ट्रेडिशनल लुक ने लूटी महफिल, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
Roadies winner Aanchal ने खोली मुंबई की महंगी जिंदगी की पोल, 70 हजार के घर में दिखी गंदगी
Rashmika Mandanna के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में आएंगी नजर
अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा-‘जी नहीं हुजूर, मैं काम बंद नहीं कर रहा हूं’
Tags : Arishfa Khan Fight With Amrapali Dubey And Mahhi Vij | Bigg Boss 20 | Mahhi Vij Clashes With Housemates On The Very First Day | Bigg Boos 20 Today Promo | Bigg Boss 20 NEW PROMO – 8th September 2026 | Arishfa Khan Fight With Amrapali Dubey And Mahhi Vij | Bigg Boss 20 Today Promo | Mahhi Vij Se Kitchen Me Hui Amrapli Se Ladaayi | Mahhi & Amrapali Fight | Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce | Mahhi Vij age