नई दिल्ली: सलमान खान होस्टेड रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार चर्चा में बना हुआ है. ये शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. घर में हर दिन नया ड्रामा, लड़ाइयां और तीखी बहस देखने को मिल रही है. पहले हफ्ते मेकर्स ने सभी घरवालों को सेफ रखा था, लेकिन अब दूसरे हफ्ते के खत्म होते ही मेकर्स ने पहला बड़ा झटका दे दिया है.
‘बिग बॉस 20 का पहला एविक्शन’ फोटो साभार- instagram grabe
वोट्स की कमी और नियमों को तोड़ने की वजह से इस सीजन का पहला एलिमिनेशन हो चुका है और एक कंटेस्टेंट का बिग बॉस का सफर यहीं खत्म हो गया है. वीकेंड का वार में सलमान इस कंटेस्टेंट को एविक्ट कर चुके हैं.
घर से बेघर हुआ यह फेमस चेहरा
‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर घर के लोंगो की जमकर क्लास लगाई. इसी बीच शो का पहला एविक्शन भी हुआ. बता दें कि शो से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी रोहेद खान बने हैं. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने खुद रोहेद के इविक्शन का ऐलान किया. रोहेद का यह सफर काफी छोटा रहा और वो सिर्फ दो हफ्ते ही शो में टिक सके. उनके जाने से घर के बाकी सदस्यों को भी बड़ा झटका लगा है.
नियम तोड़ना पड़ा बहुत भारी
दरअसल बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की चर्चा करना सख्त मना होता है. इसके बावजूद रोहेद खान ने आसिफ खान, तन्मय सिंह यानी स्काउट और कैप्टन यंग के साथ मिलकर नॉमिनेशंस को लेकर प्लानिंग की थी. बिग बॉस ने इस नियम उल्लंघन पर कड़ा एक्शन लिया. यंग कैप्टन होने की वजह से बच गए, पर रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे डेंजर जोन में डाल दिया गया. इसके बाद जनता से मिले सबसे कम वोट्स के कारण रोहेद को बेघर होना पड़ा.
गेम में नहीं दिखा पाए अपना कमाल
रोहेद का बिग बॉस के सफर में परफॉर्मेंस काफी ढीला रहा. सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उनकी क्लास लगाई थी और साफ कहा था कि घर में उनका गेम बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है. वे न तो टास्क में एक्टिव दिख रहे थे और न ही किसी मुद्दे में अपनी राय रख पा रहे थे. दर्शकों से कनेक्ट न हो पाने का खामियाजा उन्हें इविक्शन के रूप में भुगतना पड़ा.
बाकी सदस्यों के उड़े होश
रोहेद के बाहर जाने के बाद अब आसिफ खान और स्काउट सेफ हो चुके हैं. लेकिन इस पहले एलिमिनेशन ने घर में मौजूद बाकी 15 कंटेस्टेंट्स की नींद उड़ा दी है. अब घर में माही विज, कनिष्का मान, अरिश्फा खान, अमान गांधी और कुशाल तंवर जैसे बाकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प और कड़ा होने वाला है.