Bigg Boss 20 Live: यंग और स्काउट के बीच बढ़ा तनाव, बीती रात हुई लड़ाई के बाद से बदले घर के समीकरण – bigg boss 20 episode 40 written update in hindi 15 oct 2026 ex captains to decide the next captain
‘बिग बॉस 20’ के 40वें एपिसोड में घर के नए कैप्टन बनने की रेस तेज हो चुकी है। बिग बॉस ने ये अनाउंस किया है कि नया कैप्टन कौन होगा, इसका फैसला पुराने चारों कैप्टन के हाथों में होगा।
बिग बॉस 20 एपिसोड 40 रिटन अपडेट
‘बिग बॉस 20’ के 39वें एपिसोड में हमने देखा कि नकुल को हिंसा की सजा मिली और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जहां उनके एगिजट से घरवालों ने चैन की सांस ली वहीं घर के अंदर लव गिल को लेकर नया बवाल मचा है। दरअसल शो में नकुल की चोट देखकर लव गिल उन्हें सहानुभूति दिखाने बैठ गईं, जिसे देखकर घर के सभी लोगों का पारा हाई हो गया। सभी ने लव को इस काम के लिए सुनाया। सबसे अधिक आसिफ ने लव को फटकार लगाई, जिसपर वो तरह-तरह की सफाई देती भी दिखीं।
अब शो के 40वें एपिसोड में बारी है घर में नए कैप्टन को चुनने की। ‘बिग बॉस’ अनाउंस करते हैं, ‘इस घर के चारों एक्स कैप्टन के पास है द पावर ऑफ X’ और इसी के साथ सारे कैप्टन नॉमिनेट सदस्यों की कमियां एक-एक कर गिना रहे हैं।
अरिश्फा ने घरवालों को दी धमकी
सुबह की शुरुआत एनर्जी भरे गानों और डांस से हुई। लव गिल, अरिशफा खान और मनीष ने जमकर ठुमके लगाए। किचन एरिया में अरिशफा ने सभी के मग कलेक्ट किए और धमकी दी कि जो अपना मग सही जगह नहीं रखेगा, वह उसे छुपा देंगी। इस बात पर काजी से उनकी बहस भी हुई। माही विज और कनिका मान ने अरिश्फा की मिमिक्री की जिससे वो काफी नाराज हुईं।
घर में बीती रात हुई लड़ाई के बाद से समीकरण बदलते दिख रहे हैं। यंग डीएसए और स्काउट के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें