ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल


ट्रेन में सफर के दौरान आपने चाय, कॉफी, समोसा और पानी बेचने वाले वेंडर्स तो खूब देखे होंगे, लेकिन सोसल मीडिया पर एक वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसे देख आप भरोसा नहीं कर पाएंगें. क्या कभी 3AC कोच के अंदर पान का खोखा देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है.

वीडियो में एक शख्स ट्रेन के 3AC कोच की लोअर बर्थ पर पान की दुकान जमाकर बैठा नजर आ रहा है. वीडियो में सामने कपड़ा बिछा है, पान के पत्ते और सामान रखे हैं और शख्स यात्रियों के लिए पान तैयार करता दिखाई देता है. वहीं शख्स बड़े ही आराम से पान के पत्ते पर चूना लगा रहा है.

सीट बनी पान की दुकान, यात्री बने ग्राहक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी कोच में एक यात्री की सीट के सामने पान बनाने का पूरा सेटअप लगा हुआ है. शख्स आराम से बैठकर पान तैयार कर रहा है. आसपास बैठे कुछ यात्री उसे देखते नजर आते हैं. शख्स के चूना लगाने के तरीके से पता चलता है कि किसी ने उसे आर्डर दिया है. वीडियो के वायरल होने की वजह यह है कि पान बनाने वाले ने सड़क किनारे या स्टेशन के बाहर नहीं, बल्कि चलती ट्रेन के 3AC कोच के भीतर ही अपना छोटा-सा खोखा जमा लिया.

यह भी पढ़ें: तेरे इश्क में नाचेंगे…काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल

20-25 पान का ऑर्डर मिलने का दावा

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मुंबई से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री ने दावा किया कि पान वाले को करीब 20 से 25 पान का ऑर्डर मिला था और वह वहीं बैठकर सभी पान तैयार कर रहा था. वीडियो में शख्स पान के पत्तों पर अलग-अलग सामग्री लगाते हुए दिखाई देता है. जिस अंदाज में वह काम कर रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ट्रेन का डिब्बा नहीं बल्कि किसी स्टेशन के बाहर लगी पान की दुकान हो.

मिल रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कुछ लोगों को यह वीडियो मजेदार लग रहा है तो कई यूजर्स ने इसे रेलवे की सफाई और यात्रियों की सुरक्षा से जोड़कर सवाल उठाए हैं.  इस वीडियो के वायरल होने के बाद हाइजीन का मुद्दा भी चर्चा में आ गया. ट्रेन में खाना-पानी से जुड़ी चीजों को लेकर यात्री पहले से ही सावधानी बरतते हैं. ऐसे में चलती ट्रेन में सीट पर कपड़ा बिछाकर पान तैयार करने और बेचने का वीडियो देखकर लोगों ने सवाल उठाएं हैं.

यह भी पढ़ें: 7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग



Source link

Related posts

Lucknow Shiva Sharma Death Case

Delhi में प्रदर्शन से जोड़कर Viral किए गए Video की पड़ताल

उत्तराखंड:मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षडयंत्र – Uttarakhand Minister Rekha Arya Crying Video Viral She Files A Complaint Against Her Husband In Dehradun