Bigg Boss 20 Live: यंग ने माही को मारा ताना- तू स्वार्थी है, तारा बड़ी होगी तो रोएगी कि मेरी मां ने क्या कर डाला – bigg boss 20 episode 67 written update in hindi 11 nov 2026 scou faces 4 punishments removes arishfa from captaincy
‘बिग बॉस 20’ में अब बारी है घरवालों की जानबूझकर की गई गलतियों पर बिग बॉस से मिलने वाली सजा की। जहां अरिश्फा को कैप्टंसी से हटा दिया गया है वहीं स्काउट को 4 सजाएं एकसाथ दे दी गई हैं।
बिग बॉस 20 में 11 नवंबर को क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में आज के एपिसोड की शुरुआत लव और माही वाले एपिसोड से होती है। चूंकि स्काउट ने कल कहा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर रिलेटेड बातें घर में नहीं होना चाहिए। इसपर लव स्काउट से भिड़ पड़ीं। लव ने उनसे पूछा कि क्या तुम्हें पता था कि ये आपकी पर्सनल लाइफ को लेकर कह रहीं? इसपर स्काउट ने कहा- मैंने इनसे पूछा था। वहीं आम्रपाली फिर बीच में आईं और माही पर आरोपों की बारिश कर दी।
वहीं यंग ने लव और काजी को नॉमिनेट किया। लव ने कहा कि काजी ने जिस तरह से मजाक किया मनीष के साथ वो गलत था क्योंकि वो रो पड़े थे। इसी के साथ नॉमिनेशन की बाजी खत्म हुई। बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि अरिश्फा के अलावा सारे घरवाले नॉमिनेट होते हैं।
आज के एपिसोड में घर के नियम तोड़ने वालों के लिए कड़ी सजा का ऐलान हुआ है। बिग बॉस कहते हैं, ‘घरवालों, जेनुइन गलती को माफ किया जा सकता है। लेकिन आज जो हुआ है वो मजाक में किया डिसरिस्पेक्ट है। यहां बात है नीयत की। अब घरवालों ने जो नियम तोड़े हैं उसके लिए बिग बॉस अरिश्फा को ही सजा सुनाते हैं। बिग बॉस सबसे पहले उन्हें कैप्टंसी से हटा देते हैं।
वहीं घर में शुरू होता है एक नया गेम जिसमें टीम बी (यंग, कनिका, काजी और उदिति) माही विज की बेटी तारा का नाम लेकर उन्हें रुलाने की कोशिश करती हैं!कनिका कहती हैं, ‘मेरे कैरक्टर पर सवाल कर दिया, मुझे होमब्रेकर बोल दिया लेकिन दूसरी लड़की को होमब्रेकर बोल दे उसमें कुछ नहीं। अपने दिल में इतनी चुभ जाती है तो क्या दूसरो को नहीं चुभ सकती।’
वहीं स्काउट ने अपने बाल मुंडवा लिए हैं।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें