Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन रिश्तों के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी घर के अंदर सालों पुरानी दोस्ती टूट जाती है, तो कभी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े रहे कंटेस्टेंट फिर करीब आ जाते हैं। अब शो में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के रिश्ते में भी ऐसा ही बदलाव देखने को मिला है। करीब चार हफ्तों से दोनों के बीच चल रही नाराजगी अब खत्म होती नजर आ रही है।
दरअसल, लव गिल के साथ काजी तौकीर की तीखी बहस के बाद स्काउट ओपी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गई हैं। काजी ने सबके सामने लव गिल को जमकर सुनाया और उन पर स्काउट की भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्काउट का खुलकर समर्थन भी किया। इसके बाद दोनों ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर (Bigg Boss 20) एक बार फिर दोस्ती की शुरुआत कर दी है।
लव गिल से भिड़े काजी तौकीर, स्काउट का किया समर्थन
बीते एपिसोड में काजी तौकीर और लव गिल के बीच जमकर बहस देखने को मिली। इस दौरान काजी ने लव को चेतावनी दी कि वह स्काउट ओपी की भावनाओं के साथ न खेलें और अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करना बंद करें। काजी का आरोप था कि लव अपने मतलब के लिए स्काउट को अपने साथ (Bigg Boss 20) रख रही हैं।
इस बहस में काजी ने स्काउट का पक्ष लेते हुए उन्हें नेक और साफ दिल इंसान बताया। साथ ही सलाह दी कि उन्हें लव गिल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और बिग बॉस के घर में अपना अलग गेम (Bigg Boss 20) खेलना चाहिए। काजी के इस बदले हुए रुख ने घर के अंदर रिश्तों का समीकरण बदल दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
चार हफ्तों की नाराजगी भुलाकर फिर दोस्त बने काजी और स्काउट
लव गिल के साथ बहस के बाद सामने आए लाइव फीड में काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक साथ बैठकर बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए अपने रिश्ते को एक और मौका (Bigg Boss 20) देने का फैसला किया।
बातचीत में काजी ने स्काउट को समझाया कि उन्हें घर के दूसरे सदस्यों की गॉसिप और भड़काने वाली बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। हालांकि, घर के कुछ सदस्य उनके बीच दोबारा गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी बातों से दूर रहना (Bigg Boss 20) चाहिए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
एक ही कप से कॉफी पीकर दिखाई दोस्ती की झलक
काजी और स्काउट की बातचीत के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने उनकी लौटती दोस्ती का संकेत दे दिया। दरअसल, काजी ने अपनी कॉफी से स्काउट को भी दो-तीन घूंट पीने के लिए दिए। दोनों के बीच यह छोटा-सा जेस्चर काफी खास नजर आया। स्काउट भी काजी की बातों से सहमत दिखाई दिए। उन्होंने माना कि दोनों ने करीब चार हफ्ते आपसी लड़ाई और नाराजगी में बिता दिए। इस दौरान वे एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते थे और कई यादें बना (Bigg Boss 20) सकते थे।
अब काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच दोस्ती दोबारा शुरू हो गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की यह नई बॉन्डिंग बिग बॉस 20 के घर में आगे क्या बदलाव लाती है और क्या वे आने वाले दिनों में एक-दूसरे का (Bigg Boss 20) साथ देते नजर आएंगे।