Bigg Boss 20: Salman Khan to fulfill Arishfa long-cherished dream, also offers Qazi Tauqeer a job-m.khaskhabar.com





















Bigg Boss 20: Salman Khan to fulfill Arishfa long-cherished dream, also offers Qazi Tauqeer a job-m.khaskhabar.com


















 

   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त




khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 11:46 AM (IST)



मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में सलमान की अरिश्फा खान और काजी तौकीर के साथ खास बातचीत देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अरिश्फा के साथ हंसी-मजाक किया, बल्कि उनके सालों पुराने सपने को पूरा करने का वादा भी किया।






वहीं, सलमान ने काजी तौकीर को भी शो से बाहर आने के बाद अपने साथ काम करने का मौका देने की बात कही।



दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में अरिश्फा खान ने सलमान के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ काम करना उनका कई साल पुराना सपना है। इस बीच उन्होंने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। अरिश्फा ने बताया कि बचपन में वह सलमान से शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं, क्योंकि वह उनके बचपन के क्रश रहे हैं।
इसके बाद अरिश्फा ने सलमान से पूछा, ”क्या मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिल सकता है?” इस पर सलमान ने कहा, ”मैं आपका यह सपना जरूर पूरा करूंगा।” इसके बाद सलमान उनकी आवाज़ और उनके बेबाक अंदाज़ को लेकर भी मस्ती करते दिखे। एक मौके पर अरिश्फा ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उनकी बातें सुनना पसंद है या फिर लगातार बोलते रहने से कभी उन्हें चिढ़ होती है? इस पर सलमान ने उन्हें ‘एडोरेबल’ बताया।
अरिश्फा के साथ मस्ती करने के बाद सलमान ने शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तरफ रुख किया। काजी शो में कई बार अपनी सिंगिंग का हुनर दिखा चुके हैं। उनकी आवाज और गाने के अंदाज को देखते हुए सलमान ने उन्हें एक खास ऑफर दिया। उन्होंने काजी से कहा, ”काजी, जब तुम शो से बाहर आओगे, तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा।”
सलमान की यह बात सुनकर काजी काफी खुश हो गए और उन्होंने सुपरस्टार का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि पहले भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सलमान के साथ काम करने का मौका मिला है।
इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम शहनाज गिल का है। ‘बिग बॉस 13’ की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक शहनाज को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम करने का मौका मिला। वहीं, ‘बिग बॉस 6’ की कंटेस्टेंट सना खान ने सलमान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में काम किया था। इसी सीजन के कंटेस्टेंट संतोष शुक्ला भी ‘जय हो’ और ‘दबंग’ में नजर आए थे।
वहीं, ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा रहे अरमान कोहली बाद में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखाई दिए। दूसरी तरफ, ‘बिग बॉस 9’ में नजर आईं नोरा फतेही को भी सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने का मौका मिला।
–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे













Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Twist: ‘तू नकली है’, यंग की बात सुनकर भड़के स्काउट, लड़ाई में अरिशफा ने किया बीच-बचाव

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी से नहीं मिलेंगी गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में जाने से किया इनकार

बिग बॉस 20:’आप यहां की धरती मां हो’, काजी तौकीर ने की आम्रपाली की तारीफ, क्यों भिड़े यंग और स्काउट? – Bigg Boss 20: Qazi Touqeer Praised Aamrapali Dubey For Her Motherly Nature And Scout Fight With Yung Dsa