Bigg Boss 20 Captaincy Task: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कैप्टेंसी की जंग अब काफी आक्रामक होती नजर आ रही है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बहस और टकराव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, टास्क के दौरान लव गिल और एक्ट्रेस माही विज के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लव ने कथित तौर पर माही के हाथ पर काट लिया। इस घटना के बाद से ही शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, घर का नया कैप्टन बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला चल रहा था। हर सदस्य इस टास्क को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा था। इसी दौरान लव गिल और माही विज के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया और मामला तीखी नोकझोंक तक पहुंच गया।