Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Review: सलमान ने खोली घरवालों की पोल, ड्रामे के बीच चमका काजी तौकीर का स्वैग – bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan exposes housemates praises qazi tauqeer tmovj


बिग बॉस 20 के घर में अब धीरे-धीरे वो गर्मी दिखने लगी है, जिसकी इससे उम्मीद थी. छह एपिसोड बीत गए हैं और सभी घरवालों के बीच एक-दूसरे को लेकर खुन्नस भी बाहर आने लगी है. हालांकि बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड लड़ाई-झगड़े से नहीं, बल्कि सलमान खान की मस्ती मजाक से भरा रहा. उन्होंने सबके साथ हंसी मजाक किया, और शो में कंटेस्टेंट्स को आईना भी दिखाया. 

सलमान का दिखा स्वैग

शो में सलमान ने बिग बॉस या बिग लॉस टास्क कराया. घरवालों को बताना था कि उनके हिसाब से कौन गेम में ‘लॉस’ साबित हो रहा है और कौन अच्छा खेल रहा है. इस मौके का कंटेस्टेंट्स ने खूब फायदा भी उठाया और अपने मन की भड़ास निकाली. दोस्ती के नाम पर तारीफ हुई तो दुश्मनी के नाम पर सीधे वार भी हुए. खासकर अमन गांधी और आसिफ खान के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली. आसिफ ने अमन को ‘मक्खन लगाने’ वाला बताया, जिस पर अमन ने पलटकर अपनी सफाई दी.

हालांकि, इस एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा अरिश्फा खान का एक्सपोज टास्क रहा. सलमान ने उन्हें घरवालों को बच्चों से जुड़े अलग-अलग टैग देने का मौका दिया. अरिश्फा ने लव को ऐसा सदस्य बताया जिसके पेट में कोई बात नहीं पचती. काजी तौकीर को उन्होंने आसानी से किसी के बहकावे में आने वाला बताया, जबकि कनिका मान को ‘सिल्वर स्पून’ दिया. आम्रपाली दुबे को उन्होंने घर की सबसे ज्यादा इरिटेट करने वाली आवाज बताया. आसिफ को भी उन्होंने ग्रुप के सहारे चलने वाला कंटेस्टेंट करार दिया. ये पूरा सेगमेंट मनोरंजन के लिहाज से काफी मजबूत रहा, क्योंकि इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते और सोच दोनों सामने आए.

लेकिन जहां हंसी-मजाक था, वहीं अगले ही पल माहौल भारी हो गया. कनिका और यंग के बीच तनाव पहले से चल रहा है और टास्क में कनिका ने खुलकर यंग की कमी गिना दी. उनका कहना था कि यंग चाहते हैं कि घर में हर चीज उनके हिसाब से चले. इसके बाद पानी के स्प्रे वाला टास्क माहौल को और गर्म कर देता है. और फिर आता है वो हिस्सा, जिसने एपिसोड को थोड़ा इमोशनल बना दिया. मस्ती और मिमिक्री के बीच अरिश्फा और आम्रपाली दुबे की पुरानी तकरार फिर बाहर आ गई. बात इतनी बढ़ी कि अरिश्फा रो पड़ीं. यही वो मोमेंट था जहां शो ने याद दिलाया कि ‘बिग बॉस’ सिर्फ गेम नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं को भी लगातार टेस्ट करने वाला घर है.

लेकिन असली ‘वीकेंड का वार’ वाली फील तब आई, जब सलमान खान ने अमन गांधी और उदिति सिंह की क्लास लगा दी. सलमान ने साफ कहा कि शो में आने से पहले मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को चुनने में महीनों मेहनत की, लेकिन घर में आने के बाद कुछ लोग उस पोटेंशियल को दिखा ही नहीं रहे. उदिति को ‘रॉकस्टार’ बनने की जगह सिर्फ ‘रॉक’ बनकर बैठे रहने पर तंज और रोहेद को शुरुआती एपिसोड्स में नजर ना आने की बात कहना सलमान का सीधा मैसेज था…अब जागो, वरना देर हो जाएगी.

चार कंटेस्टेंट्स…अरिश्फा, उदिति, लव और कनिका पर एविक्शन का खतरा भी बना हुआ है. सलमान ने इनके सुस्त रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मौके नहीं मिल रहे तो उनका इंतजार मत करो, बल्कि खुद मौके पैदा करो. यही बात इस एपिसोड की सबसे बड़ी कमी पर भी लागू होती है. कई कंटेस्टेंट्स अभी भी गेम को लेकर जरूरत से ज्यादा सुरक्षित खेलते दिखाई दे रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

वीकएंड का वार:’बिग बॉस 20′ से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Arishfa Khan Kanika Mann Love Gill And Uditi Singh About To Out Of Home

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के माथे पर लगा वो छोटा स्टिकर क्या, निकालकर खा गए सिंगर?, Tv Hindi News

वीकेंड का वार: BB20 में सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की छिनी पावर, आम्रपाली को मिला रिजेक्शन!