Kangra News:बैजनाथ में तीन दिन से सुबह की पेयजल आपूर्ति बंद – Morning Drinking Water Supply In Baijnath Suspended For Three Days


बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ कस्बे में तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 और बाजार से सटे क्षेत्रों में सुबह के समय होने वाली तीन घंटे की नियमित आपूर्ति पूरी तरह बंद पड़ी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे पानी छोड़ा जा रहा है। प्रेशर बेहद कम होने की वजह से कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा। बताया जा रहा है कि भट्टू पेयजल योजना में तकनीकी खराबी के चलते सुबह की आपूर्ति प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों सुदर्शन, राकेश, सपना, शशि और रवि आदि ने विभाग से पूर्व की भांति सुबह के समय सुचारु जलापूर्ति की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता अभिषेक ने कहा कि मामले की जांच कर दोनों समय पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करवा दी जाएगी। संवाद




Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News