Bigg Boss 20 WKV: ‘जो लव बोलेगी, वो मैं करूंगा…’, सलमान खान ने स्काउट के गेम पर उठाए सवाल; कनिका को भी लगाई फटकार


‘बिग बॉस 20’ में इस पूरे हफ्ते कई हंगामे हुए थे, जिसके बाद लगभग तय था कि इस बार वीकेंड के वार पर कई कंटेस्टेंट्स पर सलमान खान का गुस्सा फूटने वाला है और बीती रात के एपिसोड में ऐसा ही होता नजर आया। सलमान खान ने सबसे पहले स्काउट ओपी और यंग डीएसए की लड़ाई पर बात की, जिसमें स्काउट ने यंग को धक्का दिया था, सलमान खान ने इसे लेकर स्काउट की फटकार लगाई और यंग की तारीफ की। वहीं सलमान खान ने स्काउट के गेम पर सवाल भी उठाए और लव गिल के साथ उनका रिश्ता भी एक बार फिर सवालों के घेरे में आया। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान, कनिका मान की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वीकेंड के वार पर क्या कुछ खास हुआ है?

सलमान खान ने स्काउट और लव पर उठाए सवाल

सलमान खान, स्काउट से कहते हैं कि जब वह इस घर में आए थे और आज वह जिस तरह इस गेम में हैं, दोनों में बहुत अंतर है। सभी घरवाले भी सलमान खान की बात से इत्तेफाक रखते हैं। सलमान कहते हैं कि मेरी फिल्म ‘बंधन’ का एक डायलॉग है कि ‘जो जीजाजी बोलेंगे, वो मैं करूंगा…’ लेकिन यहां आपको देखकर ऐसा लगता है कि आप ये मानकर चल रहे हैं कि ‘जो लव बोलेगी, वो मैं करूंगा।’ यहां स्काउट और लव, सलमान की बात को गलत बताते हैं, लेकिन सारे घरवाले कहते हैं कि उन्हें भी ऐसा ही लगता है। आम्रपाली और काजी भी लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं। कनिका एक बार फिर कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि इन दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है, बल्कि उन्हें लगता है कि स्काउट, लव को पसंद करते हैं और लव उन्हें अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर बवाल, कनिका मान और लव गिल में बहस

सलमान ने की काजी और यंग की तारीफ

सलमान ने बीती रात के एपिसोड में काजी और यंग की तारीफ की। यंग ने जिस तरह स्काउट ने भड़काने के बाद भी खुद पर कंट्रोल रखा और लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाया, उसे लेकर सलमान ने उनकी तारीफ की। वहीं काजी ने जिस तरह स्काउट के लव के बारे में गलत कमेंट करने पर आवाज उठाई थी, उसे लेकर भी सलमान ने उन्हें सही बताया और उनकी सराहना की।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?

सलमान खान लगाएंगे कनिका मान की क्लास

वीकेंड के वार के आज के एपिसोड में सलमान खान, कनिका की क्लास लगाएंगे। बीती रात के एपिसोड में भी सलमान खान के सामने कनिका मान, आम्रपाली और काजी से लड़ने लगी थीं और सलमान खान ने उन्हें वॉर्निंग दी थी कि वो उनके सामने आवाज ऊंची न करें। वहीं आज के एपिसोड में सलमान खान, कनिका के डबल स्टैंटर्ड पर सवाल उठाएंगे और उनसे पूछेंगे कि जब लव के बारे में स्काउट ने गलत कहा था, तो उन्होंने क्यों आवाज नहीं उठाई और क्यों वो हंसती हुई नजर आ रही थीं? कनिका खुद का बचाव करती नजर आएंगी, जिससे सलमान खान और नाराज हो जाएंगे। ऐसे में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

कौन होगा घर से बेघर?

इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा, इसे लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। जहां कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मनीष गोयल एलिमिनेट हो गए हैं, तो वहीं कई वायरल रिपोर्ट्स में नो एलिमिनेशन की बात कही जा रही है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: क्या मनीष गोयल का होगा एविक्शन? कनिका और गुल्लू बनेंगे उनके लिए पनौती, जो साथ बैठा वो हुआ बाहर

बिग बॉस 20 में सलमान खान का फूटा गुस्सा, स्काउट ओपी और कनिका मान की लगाई क्लास

BB20: ‘ये भाई-बहन की प्रेम कथा बंद करो’, सलमान और घरवालों के निशाने पर लव गिल! बाहर चल रहा अलग ही बवाल – bigg boss 20 promo salman khan questions contestants about luv gill see users reaction