Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट


Last Updated:

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम वोट मिलने की वजह से घर के एक और कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट चुका है. नीचे पढ़ें पूरा अपडेट

बिग बॉस 20 से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट (फोटो साभार-instagram@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: सलमान खान होस्टेड रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है. यह शो पहले दिन से ही लोगों के दिमाग पर कब्जा कर चुका है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है. हाल ही में सलमान खान के शो पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. शो से अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.

इस हफ्ते नकुल धुल 2 दिन के अंदर शो से बाहर हुए थे, वहीं अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खतम हो गया है. इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

हाथापाई के बाद नकुल धुल बाहर

शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल यानी मिट्ठू डॉन और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई थी. यह बहस बाद में हाथापाई का रूप ले ली. इसके बाद बिग बॉस ने बहुत कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस घटना के बाद से घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है.

अरिश्फा खान की लाइफलाइन छिनी

इस हफ्ते ग्यारह कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है. वहीं बीते दिन घरवालों ने राशन की खातिर अरिश्फा खान की एक लाइफलाइन छीन ली. इस बात से अरिश्फा काफी नाराज हुईं और बाकी घरवालों के साथ झगड़ा करती नजर आईं. ऐसे में अब शो का खेल पूरी तरह से एक अलग मोड पर आ गया है.

कम वोटों के चलते अमन गांधी बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 20 से अमन गांधी का पत्ता कट चुका है. इस हफ्ते आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल को छोड़कर बाकी सभी घरवाले बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. मनीष नॉमिनेशन की रेस से इसलिए बाहर रहे क्योंकि वह अभी-अभी शो में आए हैं. वोटिंग ट्रेंड में अमन गांधी और मैरी कॉम सबसे पीछे चल रहे थे. सबसे कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी को घर छोड़कर जाना पड़ा है. हालांकि अभी तक उनके बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

घर में बचे हुए बाकी कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में कुल सोलह कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी. इससे पहले रोहेद खान, ईशा रिखी और रीति तिवारी बाहर हो चुके हैं. अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह, रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर और उदिति सिंह बचे हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

Related posts

BB20 Eviction: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, टूट गया मिनी ग्रुप, लड़ाई से लेकर मुद्दों पर भी रखी अपनी बात – bb20 eviction aman gandhi reportedly eliminated from bigg boss 20

Bigg Boss 20 WKV Promo: काजी तौकीर पर बरसे सलमान खान, घर में हुई हिंसा पर पूछे तीखे सवाल; क्या नकुल ढुल की होगी वापसी?

बिग बॉस 20:राशन टास्क पर घरवालों का हंगामा, अमन ने किसे कहा बेवकूफ? सलमान ने लगाई इन दो कंटेस्टेंट्स की क्लास – Bigg Boss 20 Ration Task Sparks Drama Aman Gandhi Calls Kanika Bewakoof Salman Khan Schools Uditi Singh