BB20 Eviction: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, टूट गया मिनी ग्रुप, लड़ाई से लेकर मुद्दों पर भी रखी अपनी बात – bb20 eviction aman gandhi reportedly eliminated from bigg boss 20


‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार एपिसोड भी आ गया है और एक बार फिर से सलमान खान अपने अंदाज में वापसी करेंगे। शनिवार और रविवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड से पहले पता चल गया है कि कौन घर से बेघर होगा, आइए बताते हैं।

बिग बॉस 20 एविक्शन
‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में, नकुल ढुल ने साथी कंटेस्टेंट अमन गांधी से उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में सवाल पूछकर एक असहज स्थिति पैदा कर दी। बताया जा रहा है कि यह बातचीत मुंबई, महिलाओं की सुरक्षा और LGBTQIA+ समुदाय को स्वीकार करने के विषय पर चर्चा के दौरान हुई। दोनों की बहसबाजी के बाद अगले दिन नकुल को दूसरे कारण से घर से निकाल दिया गया और खबरें थीं कि वो घर में वापसी करेंगे। लेकिन फिलहाल वो वापस नहीं आ रहे हैं और शो में एक और एविक्शन हो गया है।

बातचीत ने तब एक अलग ही मोड़ ले लिया, जब नकुल ने सीधे अमन से पूछा कि क्या वह ‘स्ट्रेट’ हैं या नहीं। हालांकि अमन ने साफ कर दिया कि वह ‘स्ट्रेट’ हैं, लेकिन नकुल ने उनसे गे (समलैंगिक) लोगों के बारे में उनकी राय पूछी और यह भी जानना चाहा कि क्या वह कभी किसी पुरुष के साथ रिश्ते में आ सकते हैं।

अमन की निजी जिंदगी पर आई बात

बातचीत तब अजीब हो गई जब चर्चा LGBTQIA+ को स्वीकार करने जैसे व्यापक विषय से हटकर अमन की निजी जिंदगी पर आ गई। बातचीत के दौरान नकुल ने ‘होमोफोबिक’ शब्द का भी इस्तेमाल किया।

नकुल ढुल कौन हैं?

नकुल ढुल हरियाणा के फरीदाबाद से हैं और ऑनलाइन ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाने जाते हैं। हाल ही में, वह एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ‘बिग बॉस 20’ के घर में शामिल हुए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ने अपने बेबाक स्वभाव, मजबूत विचारों और अलग अंदाज से अपनी एक खास पहचान बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि नकुल का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग का है। हालांकि, उन्होंने पारंपरिक करियर रास्ते पर चलने के बजाय डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

नकुल का अलग अंदाज बनाता है उन्हें खास

कई इंटरनेट हस्तियों की तरह, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई। यहां वीडियो, लाइवस्ट्रीम और बातचीत करने के अनोखे अंदाज से क्रिएटर्स को अपने ऑडियंस खोजने में मदद मिलती है। नकुल के बेबाक विचार और उनके बात करने का अलग अंदाज उन्हें इस भीड़-भाड़ वाली डिजिटल दुनिया में सबसे अलग बनाता है।

अमन गांधी हुए घर से बेघर

बात करें, ‘बिग बॉस 20‘ के शॉकिंग एविक्शन की, तो अमन गांधी घर से बेघर हो गए हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन को शो से बाहर कर दिया गया है और कम वोटिंग के कारण ऐसी स्थिति आई। वहीं, नकुल के लौटने की संभावना भी लगभग खत्म ही है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20 WKV Promo: काजी तौकीर पर बरसे सलमान खान, घर में हुई हिंसा पर पूछे तीखे सवाल; क्या नकुल ढुल की होगी वापसी?

बिग बॉस 20:राशन टास्क पर घरवालों का हंगामा, अमन ने किसे कहा बेवकूफ? सलमान ने लगाई इन दो कंटेस्टेंट्स की क्लास – Bigg Boss 20 Ration Task Sparks Drama Aman Gandhi Calls Kanika Bewakoof Salman Khan Schools Uditi Singh