Bigg Boss 20: Yung DSA से पंगा पड़ा भारी, पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए स्काउट, दिल पर लगी चोट, मुंडवा लिया सिर – Bigg Boss 20 scout Op Shaved his head Hair nominates entire season eviction any time Fight yung dsa tmovg


‘बिग बॉस 20 ‘ के आज के एपिसोड में स्काउट और यंग के बीच हाथापाई हो गई. यंग ने शांत रहकर खुद को संभाला लेकिन स्काउट हद पार कर गए. इस बीच शो के बीच चल रहा टास्ट भी रद्द कर दिया गया और स्काउट को बिग बॉस ने बड़ी सजा दे दी.

एपिसोड में दिखाया गया यंग, ​​इस घटना के बारे में बिग बॉस से अकेले में बात की. एपिसोड से पहले के एक प्रोमो क्लिप में, यंग को यह कहते हुए सुना गया था, ‘या तो आज ये रहेगा या तो आज मैं अपने घर चला जाऊंगा,’ जिससे पता चलता है कि इस लड़ाई का उन पर कितना गहरा असर पड़ा है. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. 

स्काउट को समझाने पहुंचे कनिका-गुल्लू
धक्का-मुक्की के बीच स्टाउट और यंग के बीच जमकर गाली-गलौज हुई. सभी घर वालों ने कहा कि स्काउट ने जो किया वो गलत था. जिसके बाद आम्रपाली चीखते हुए कहती हैं स्काउट को शो से बाहर निकालो.   बाद में गुल्लू और कनिका स्काउट को समझाते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. इसके बाद काजी भी उन्हें बाहर लेकर जाते हैं. 

पूरा घर स्काउट को समझाने में लगा हुआ रहता है. इसके बाद स्काउट, यंग से मापी मांगने के लिए तैयार हो जाते हैं. हालांकि यंग, यहां पर उससे बात करने को तैयार नहीं होते. आम्रपाली यंग से लगातार कहती हैं कि उन्हें स्काउट को दूसरा मौका नहीं देना चाहिए.

यंग की बिग बॉस से बात
बिग बॉस से बातचीत के दौरान, यंग ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि जिस इंसान के लिए मैंने इतनी जान लगाई…’ उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने स्काउट पर हाथ नहीं उठाया और इस झगड़े के दौरान शांत रहने की पूरी कोशिश की. अपने गुस्से को काबू में रखने की वजह बताते हुए, यंग ने बिग बॉस से कहा, ‘अगर मैं हाथ उठा देता, तो मेरी मां सबसे ज्यादा नाराज होती.’

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी तरह की हाथापाई से बचने के लिए उन्होंने जानबूझकर अपने हाथ अपनी जेब में रखे थे. यंग ने कहा, ‘इसलिए मैंने अपने हाथ जेब में ही रखे थे.’ प्रोमो में भी उन्हें झगड़े के दौरान अपने हाथ जेब में रखे हुए देखा जा सकता है. उनके इस संयम की तारीफ करते हुए, बिग बॉस ने कहा, ‘आपने बिल्कुल सही काम किया.’

स्काउट को मिली बड़ी सजा
इसके बाद बिग बॉस ने अपना फैसला सुनाया. बिग बॉस ने पहले तो घर में चल रहा, टास्क रद्द किया और फिर  बिग बॉस ने कहा कि पूरे मुद्दे में स्काउट की गलती है और यंग की कुछ भी नहीं. इसके बाद बिग बॉस ने अपना फैसला सुनाते हुए स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया और कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगे. अनाउंसमेंट के दौरान ही माही को चक्कर आ गया. हालांकि वो अब ठीक है.

वहीं ये एपिसोड खत्म होने के बाद नया प्रोमो सामने आया. जिसमें देखा गया कि स्काउट और लव के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है. जिसका असर स्काउट पर इतना पड़ता है कि स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया. उन्होंने पूरे बाल काट दिए. जिसके बाद उन्हें रोता हुआ भी देखा गया.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

विवियन डीसेना बिग बॉस 20 विवाद पर बोले: बच्चों को दूर रखें

Bigg Boss 20 Controversy: बेटी तारा का नाम घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बच्चों को बिग बॉस नहीं दिखाने का लिया फैसला

Bigg Boss 20: नियमों को हल्के में लेना पड़ा भारी! कप्तान अरिश्फा को छोड़ पूरा घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट