Home Morning News (खास खबरें)Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, कांग्रेस- भाजपा करेगी प्रेस वार्ता

Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, कांग्रेस- भाजपा करेगी प्रेस वार्ता

by BollywoodNewsAndMovie


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

जदयू में जनसुनवाई

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को 11 बजे से ‘जनसुनवाई कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम जनता की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे।

कांग्रेस करेगी प्रेस वार्ता

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में गुरुवार को दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस सम्मेलन को पूर्व सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य तथा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ के पर्यवेक्षक डॉ. आरसी खुंटिया संबोधित करेंगे।

भाजपा की प्रेस वार्ता

भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को दोपहर 1 बजे पटना के मौर्या होटल (गांधी मैदान) में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस सम्मेलन को सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं विधायक मनोज शर्मा संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment