Bihar Morning News: तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, रक्तदान शिविर का आयोजन, NDA की संयुक्त PC


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में NDA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में NDA घटक दलों की ओर से आज सोमवार, 9 नवंबर को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें NDA के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान सभी दलों के नेता एक साथ मीडिया को संबोधित करेंगे। जदयू कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर पटना के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों को आमंत्रण भेजा गया है।

तेजस्वी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (9 नवंबर,2026) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 नवंबर 1989 को गोपालगंज, बिहार में हुआ था। इस अवसर पर पटना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से राजेंद्र पथ स्थित भट्टाचार्या मोड़ के पास नंद होटल में लगेगा। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने और इसकी कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

राजद कार्यालय में कटेगा केक

राजद कार्यालय में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पार्टी के पटना स्थित मुख्यालय में दोपहर एक बजे 37 पाउंड का बड़ा केक काटा जाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। राजद तेजस्वी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है। इसके अलावा राजद की युवा इकाई और छात्र संगठन गरीब बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण करेंगे, ताकि इस दिन को सामाजिक सेवा से जोड़कर यादगार बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव



Source link

Related posts

Dainik Bhaskar Morning News Brief PM Modi Bastar Diwali Visit & Sonia Gandhi Rajiv Assassination Statement

शिमला के मेहली में दिवाली की सुबह इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी; दमकल विभाग ने पाया काबू – Shimla Mehli Building Fire Diwali Morning Fire Brigade

Haryana Morning News : पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…