Haryana Morning News : पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…


Haryana Morning News : हरियाणा में रविवार सुबह की शुरुआत कई बड़ी खबरों के साथ हुई है। फरीदाबाद में पड़ोसी की गोली से कारोबारी की हत्या, गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए। वहीं पानीपत की फैक्ट्री में भीषण आग और नूंह में चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पढ़ें प्रदेश की सुबह की प्रमुख खबरें।

1. फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-21C में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद जानलेवा बन गया। सिंगापुर में काम करने वाले परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परमजीत दिवाली मनाने के लिए भारत आए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से करीब 15 राउंड फायर किए, जिनमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद होने की बात भी सामने आई है।

2. गुरुग्राम में 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजे

गुरुग्राम एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नूंह और रोहतक की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीमों के साथ मिलकर कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इनके पास बांग्लादेश के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले, लेकिन भारत में रहने के लिए वैध पासपोर्ट, वीजा या अनुमति नहीं मिली।

हिरासत में लिए गए लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

3. पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख

पानीपत के पसीना रोड स्थित ओम बालाजी टेक्सटाइल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार सामान और मशीनरी इसकी चपेट में आ गए। इमारत के कुछ हिस्सों, बिजली की वायरिंग और पैनल को भी नुकसान पहुंचा।

आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियों को लगाया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

4. नूंह में 22 चोरी के मोबाइल और अवैध हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नूंह जिले की तावड़ू CIA पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के चोरी के मोबाइल बेचने के लिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घोड़ाफार्म के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख और तालीम के रूप में हुई है। मेरा हरियाणा

5. गुरुग्राम में पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR

दिवाली से पहले गुरुग्राम में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 6 और 7 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR दर्ज की गईं। पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किए हैं।

अभियान के लिए 53 विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी और मानेसर जोन में कार्रवाई की गई। अब पुलिस रिहायशी इलाकों में भी तय समय के बाहर पटाखे चलाने वालों पर नजर रखेगी।

6. कुरुक्षेत्र में पराली जलाने के 8 मामले, 13 अधिकारियों को नोटिस

कुरुक्षेत्र जिले में इस सीजन अब तक पराली जलाने के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मामलों की पहचान हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (HARSAC) ने की, जबकि तीन मामले विभागीय कर्मचारियों ने दर्ज किए हैं।

कृषि विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक, जिले में करीब 94 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है, जबकि लगभग 85 प्रतिशत फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जा चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  



Source link

Related posts

CG Morning News : जशपुर दौरे पर CM साय… आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद… दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अस्पताल… पढ़ें और भी खबरें

MP Morning News: उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन-स्थाई होंगे, रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा विधानसभा सत्र

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थार सवार लड़कियों ने स्कूटीसवार को रौंदा, बॉक्सिंग प्लेयर का मर्डर, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग बदली