Bihar Morning News : फसल बीमा की होगी शुरुआत, मंत्री सुनेंगे समस्या, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे।

मंत्री करेंगे जनसुनवाई

जदयू कार्यालय में आज सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आम लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे। मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

बीमा योजना की आज से होगी शुरुआत

कृषि विभाग की ओर से आज दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर कृषि मंत्री मौजूद रहेंगे। योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, मौसम की मार और अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर आर्थिक सुरक्षा देने की व्यवस्था है। कार्यक्रम के दौरान योजना के उद्देश्यों, किसानों को मिलने वाले लाभ और बीमा प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।



Source link

Related posts

Morning News Brief 2026 | Latest Updates & Top Headlines

कश्मीर में आज से सुबह 10:30 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल – Srinagar, School Time Change, Today Morning, 10.30 Am Open

Muzaffarnagar News:सुबह प्रदूषण, शाम को हवा साफ, सांस के मरीजों को मिली राहत – Pollution In The Morning, Clear Air By Evening Respiratory Patients Find Relief