Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

आज जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे। जनसुनवाई के दौरान लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगे। संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 11 बजे जदयू कार्यालय में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का बिहार दौरा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह दरभंगा में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। दरभंगा में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री पटना पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह बिहार से जुड़े विभिन्न राजनीतिक मुद्दों और अपने दौरे के उद्देश्य को लेकर मीडिया से बातचीत करेंगे।

हार पर जदयू की समीक्षा बैठक

विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आज समीक्षा बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक में चुनाव परिणामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी के नेता चुनाव में हार के कारणों, संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में यह आकलन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर रही और कहां सुधार की जरूरत है। इस समीक्षा बैठक का आयोजन आज दोपहर 3 बजे जदयू कार्यालय में किया जाएगा।



Source link

Related posts

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 5 November 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

Dehradun School Controversy | Teacher Accused Of Molesting Students

Dainik Bhaskar Morning News Brief Agniveer Permanent Army Status