Boderwar Health Center News | Viral Fever Cold Cough Patient Checkup


नर्वदा सिंह | बोदरवार(कप्तानगंज), कुशीनगर56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोदरवार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 76 मरीजों की जांच हुई। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दीं और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजय भारद्वाज ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गंदे पानी और गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। इसलिए घर और आसपास साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी है। बुखार या खांसी होने पर डॉक्टर की सलाह लेने को कहा।

बुधवार सुबह कार्तिक (7), आयांश (12), शिवम (40) और आशा (48) खांसी-बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। फूलमती व मंजू को घुटने में दर्द, अंकुश को हाथ में फ्रैक्चर और खुशी को कान दर्द की शिकायत थी। एक बच्ची को सांस की बीमारी थी।

फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, शक्ति प्रकाश सिंह, शमीउल्लाह, इम्तियाज, राकेश राव, रंजना राय, मेवा देवी, अनीता आर्या और गिरधारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।



Source link

Related posts

Faridabad News: मामूली बात पर कैब चालक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल, Faridabad Hindi News

अखिलेश यादव संग राकेश सचान की वायरल पिक्चर ने मचाया बवाल, क्या मंत्री जी करने वाले हैं खेला? बताई सच्चाई

लड़कियों ने हरियाणवी गाने पर किया शानदार डांस, कातिलाना अंदाज ने लोगों को बनाया दीवाना, वीडियो हुआ वायरल – Two Girls Perform Amazing Dance On Haryanvi Song Video Goes Viral On Social Media