Box Office: आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ ने दो सुपरस्टार्स को पछाड़ा, ‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ गिन रही आखिरी सांसें – ayushmann khurrana udta teer outshines two superstars jailer 2 box office day 22 drishyam 3 the conclusion collection day 34


‘रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है लेकिन इससे पहले भी इसने कमाई में इजाफा किया है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अब कमाई के मामले में सबसे पीछे चल रही है, लेकिन आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने सबसे बढ़कर कमाई की है।

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस
‘रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है और सिनेमाघरों में लगातार आगे बढ़ रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में है और इसकी कुल कमाई में लगातार कुछ न कुछ जुड़ता जा रहा है। हालांकि फिल्म की रोजाना की कमाई शुरुआती हफ्ते के मुकाबले काफी कम हो गई है, लेकिन इसकी कुल कमाई अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, फिल्म के तमिल वर्जन का घरेलू प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, और अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा मुकाम हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

रजनीकांत अभिनीत इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत की और भारत में 334.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसने 95.55 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे देश में कुल कमाई 429.90 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म का सफर आगे भी जारी रहा; 19वें दिन इसने 3.40 करोड़ रुपये, 20वें दिन 3.35 करोड़ रुपये और 21वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई और इसकी दैनिक कमाई के आंकड़े कम हो गए।

‘जेलर 2’ की 22वें दिन की कमाई

सैकनिक के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने भारत में 22वें दिन अब तक 765 शोज से 27 लाख रुपये की नेट कमाई की है। इसमें तमिल वर्जन ने 643 शोज के जरिए 22 लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि तेलुगू वर्जन ने 93 शोज से 5 लाख रुपये कमाए। इस कमाई के साथ, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 545.42 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 466.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹821.10 करोड़ हो गया है।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें हफ्ते में काफी धीमी पड़ गई है। बुधवार, 4 नवंबर को इस मिस्ट्री थ्रिलर ने भारत में 3,014 शोज़ से 55 लाख रुपये (नेट) की कमाई की। अब तक इसकी घरेलू नेट कमाई 379.20 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 454.10 करोड़ रुपये है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 590 करोड़ रुपये के आंकड़े के काफी करीब आ गई है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई के साथ शुरुआत करने के बाद, फिल्म की साप्ताहिक कमाई में काफी गिरावट आई है।

अजय देवगन की फिल्म विदेश में भी मजबूत

सैकनिक के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपने 34वें दिन 55 लाख रुपये की नेट कमाई की। यह पिछले दिन की 75 लाख रुपये की कमाई के मुकाबले 26.7% की गिरावट है। बुधवार को विदेशी बाजारों से 15 लाख रुपये की और कमाई हुई, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 133.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन नए आंकड़ों के साथ, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपये हो गया है। भले ही इसकी रोजाना की कमाई धीमी हो गई है, लेकिन अजय देवगन की यह फिल्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल मिलाकर एक बड़ी कमाई बनाए हुए है।

‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने सिनेमाघरों में 13 दिनों के बाद दुनिया भर में 67.06 करोड़ रुपये की कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) की है। बुधवार, 4 नवंबर को भारत में 4,912 शोज के जरिए फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह आंकड़ा पिछले दिन की 1.60 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 25% कम है। इस गिरावट के बावजूद, फिल्म ने देश और विदेश दोनों जगह अपनी कमाई का सिलसिला बनाए रखा है। हालांकि, इसने ‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ से अधिक कमाई की है।

‘रामायणम्’ के कारण गिरेगी कमाई

इन नए आंकड़ों के साथ, भारत में फिल्म की नेट कमाई 46.25 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि देश में कुल कमाई (ग्रॉस कलेक्शन) 55.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी कमाई से इसमें 12 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं, जिससे दुनिया भर की कुल कमाई में यह इजाफा हुआ है। अकेले बुधवार को फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 25 लाख रुपये की कमाई की। 13वें दिन फिल्म के लगभग 92,968 टिकट बिके। अब तक कुल 24,62,156 टिकट बिक चुके हैं। 13 दिनों के दौरान फिल्म के कुल 71,581 शोज दिखाए गए हैं। ‘रामायणम्’ की रिलीज से फिल्म को धक्का लगने के पूरे चांस हैं और इसकी कमाई और गिरेगी।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी ‘रामायण’, जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन – Ramayana Box Office Collection Day 1 India 64 crore RUpees fails to beat Adipurush Dhurandhar 2 jawan tmovg

‘रामायण’ ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में फिल्म की एंट्री

Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: 4000 करोड़ का बजट, 127 Cr की ओपनिंग, फिर भी बॉकिस ऑफिस पर ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड