Box Office: जेलर 2 का धमाका! रजनीकांत की फिल्म ने सुल्तान, सैयारा और सालार को पछाड़ा, Bollywood Hindi News


रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ये फिल्म टॉप 20 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। 

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म भारत में अबतक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ये फिल्म टॉप 20 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

शुक्रवार को फिल्म ने टॉप 20 की लिस्ट में मारी एंट्री

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का 9 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 628 करोड़ हो गया है। शुक्रवार को जेलर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 20 लिस्ट में शामिल हो गई। इस फिल्म ने सलमान खान की सुल्तान और प्रभास की सालार जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिए ये बड़े फैसले

सलमान खान की सुल्तान को रजनीकांत की फिल्म ने पछाड़ा

रजनीकांत की जेलर 2 इस लिस्ट में 20वें नंबर पर आ गई है। पहले 20वें नंबर पर सलमान खान की साल 2016 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सुल्तान थी। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन (वर्ल्डवाइड) 623 करोड़ था।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, 675 करोड़ के साथ पहले नंबर पर ये मूवी

सुल्तान के साथ-साथ सैयारा और सालार को भी पछाड़ा

सलमान खान की सुल्तान के साथ-साथ रजनीकांत की जेलर 2 ने सैयारा और सालार जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। सैयारा का लाइफटाइम कलेक्शन (वर्ल्डवाइड) 578 करोड़ था। वहीं, सालार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 617 करोड़ है।

रजनीकांत की जेलर 2 का आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल?

रजनीकांत की जेलर 2 को रिलीज हुआ आज 10 दिन हो गए हैं। sacnilk.com के मुताबिक, आज दूसरे शनिवार को दोपहर 1 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 4.93 करोड़ हो गया है। इस तरह भारत में अबतक फिल्म का टोटल कलेक्शन 353.78 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें: मोहनलाल को 30, विद्या बालन को 6 करोड़, रजनीकांत की फीस सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

शनिवार को किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

रजनीकांत की जेलर 2 ने तमिल भाषा (दोपहर 1 बजे तक) को 3.48 करोड़ हुई। तेलुगु भाषा की कमाई 99 लाख हो गई है। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म का आज का अबतक का कलेक्शन 46 लाख हो गया है।

रजनीकांत की जेलर 2 की बात करें तो ये साल 2023 में आई फिल्म जेलर का सीक्वल है। जेलर भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब जेलर 2 भी ब्लॉकबस्टर बन गई है। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, योगी बाबू और सूरज वेंजरामूड़ू जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। ऋतिक रोशन का कैमियो फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। जेलर को भी नेल्सन दिलीपकुमार ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:दूसरे दिन कहां लगा ‘उड़ता तीर’? ‘जेलर 2’ की धांसू कमाई जारी, जानें ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ का हाल – Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies Latest Collection Earning

‘रणबाली’ को रोक नहीं पाई ‘जेलर 2’, बना दिया तेलुगु का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

‘दृश्यम 3’ बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट