‘रणबाली’ को रोक नहीं पाई ‘जेलर 2’, बना दिया तेलुगु का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड


रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में है. इसने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना दिया है. ये साउथ की 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसी के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘रणबाली’ ने 2026 का तेलुगु का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. 

दरअसल, ‘जेलर 2’ की रिलीज और बज की वजह से बाकी फिल्मों का खेल बिगड़ गया. इसके साथ ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ भी खास शुरुआत नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर अब नया रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसके कलेक्शन के बारे में…

‘रणबाली’ का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों का वक्त हो गया है. फिल्म ने ओपनिंग वीक में 50 करोड़ से भी कम का कलेक्शन किया. कोईमोई के अनुसार, ‘रणबाली’ ने सेकंड फ्राइडे को 2.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 47.3 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: 2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम

वहीं, ‘रणबाली’ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 55.81 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 11.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 67.26 करोड़ रहा. फिल्म को दूसरे हफ्ते में 500 से भी शोज कम हो चुके हैं. 

‘रणबाली’ की तेलुगु की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री

कोईमोई के अनुसार, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ की 2026 की तेलुगु की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है. 120–150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50% तक का बजट रिकवर कर लिया है और इसी के साथ ही ये तेलुगु की 2026 की दसवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.

देखिए तेलुगु की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (नेट)

1. पेद्दी- 244.27 करोड़
2. मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 218.47 करोड़
3. इरुमुडी- 190.44 करोड़
4. द राजा साब- 146.04 करोड़
5. द पैराडाइज- 121.02 करोड़
6. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
7. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
8. अनगनागा ओका राजू- 53.9 करोड़
9. लेनिन- 49.31 करोड़
10. रणबाली- 47.3 करोड़

‘रणबाली’ के बारे में

बहरहाल, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है. ये एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है. इसमें ब्रिटिश काल के दौरान की कहानी देखने के लिए मिलती है. फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जिन्होंने जयम्मा का रोल प्ले किया है.



Source link

Related posts

20 फ्लॉप फिल्मों के बाद इस एक्ट्रेस ने चमकाई थी Mithun Chakraborty की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी जोड़ी

बॉक्स ऑफिस:दूसरे दिन कहां लगा ‘उड़ता तीर’? ‘जेलर 2’ की धांसू कमाई जारी, जानें ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ का हाल – Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies Latest Collection Earning

Box Office: जेलर 2 का धमाका! रजनीकांत की फिल्म ने सुल्तान, सैयारा और सालार को पछाड़ा, Bollywood Hindi News