Box Office: ‘जेलर 2’ ने दसवें दिन ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, बनी टॉप-20, ‘हनुमान अंश’ की 79 दिन बाद भी लीला अपरंपार – jailer 2 breaks record of baahubali on day 10 box office hanuman ansh collection day 79


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और यही इकलौती फिल्म है जो सबसे अधिक कमाई से झोली भर रही है। सारी नई फिल्में इसके आगे अपना जादू खो चुकी हैं। वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने 79 दिन के बाद भी अपनी चमक बनाए रखी है।

जेलर 2 हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह तमिल फिल्म पिछले गुरुवार को भारी चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे फैंस तथा समीक्षकों, दोनों से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। एक हफ्ते के भीतर ही, इसने दुनिया भर में ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। अब देखते हैं कि दूसरे वीकेंड पर भारत में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। वहीं, हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 79 दिन पूरे कर लिए हैं। इसकी कमाई अब भी जारी है, जानिए किसने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है।

‘जेलर 2‘ की रिलीज को लेकर मची भारी धूम के चलते, रजनीकांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग हासिल की। ​​भारत में ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले, 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी। कुछ विदेशी बाजारों में तो यह एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी थी। 14 अक्टूबर (बुधवार) के अंत तक, दुनिया भर में फिल्म की एडवांस बुकिंग ₹80 करोड़ के पार पहुंच गई थी। अकेले भारत में, रिलीज के पहले दिन के लिए प्री-सेल में 18 लाख टिकट बिके, जिससे ₹37 करोड़ की कमाई हुई। रिलीज के दिन, ‘जेलर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15,887 शोज के जरिए ₹59.70 करोड़ (नेट) की कमाई की। ‘जेलर 2’ ने कुल ₹373 करोड़ की कमाई कर ली थी।

‘जेलर 2’ की शनिवार की कमाई

सैकनिक के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने अपने दूसरे शनिवार को अच्छी ग्रोथ दिखाई है। इसने 10वें दिन ₹24.15 करोड़ की कमाई की है। भले ही हफ्ते के दिनों में फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई थी, लेकिन शनिवार होने के कारण इसने फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, जिससे पता चलता है कि फिल्म में अभी भी दम है। इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹373 करोड़ तक पहुंच गया है।

टॉप-20 फिल्मों की लिस्ट में ‘जेलर 2’

भारत में अब तक का ग्रॉस कलेक्शन ₹436.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹373.00 करोड़ रहा है। विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹10.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹229.50 करोड़ तक पहुंच गया है। इसके साथ ही, फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹666.30 करोड़ हो गया है। जेलर 2 ने अब दुनियाभर में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में ‘बाहुबली’ (₹650 करोड़) को पछाड़ दिया है। इससे ये टॉप-20 की लिस्ट में 20वें नंबर पर आ गई है।

‘जेलर 2’ की कहानी और कास्ट

‘जेलर 2’ पांडियन की कहानी है, जिसे अपने परिवार की रक्षा करनी है और अपने अतीत के सामने आने के बाद, वैश्विक स्तर पर फैले एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड साम्राज्य का सामना करना है। रजनीकांत के अलावा, इस फिल्म में विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजारामूडु भी हैं। साथ ही, इसमें मोहनलाल, शिव राजकुमार और ऋतिक रोशन जैसे कई अन्य कलाकार कैमियो में नजर आएंगे।

‘हनुमान अंश’ की 79वें दिन की कमाई

‘हनुमान अंश‘ ने बॉक्स ऑफिस पर 79 दिन पूरे कर लिए हैं। 79वें दिन, यानी शनिवार को, इसने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाई। इसने अपने बजट के हिसाब से बहुत अच्छी ही कमाई की। सैकनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 अक्टूबर तक विशाल चतुर्वेदी की निर्देशित इस फिल्म ने 79वें दिन 19 लाख की कमाई की। इसने भारत में ₹341.26 करोड़ की नेट कमाई की है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹402.72 करोड़ रहा है। दुनियाभर में इसने ₹451.52 करोड़ कमाए। नतीजतन, यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? थिएटर में पूरा हुआ एक महीना

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी Sridevi की कमबैक फिल्म, सुपरस्टार ने 15 साल बाद की थी फिल्मों में वापसी

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का कैसा रहा पहला हफ्ता? जानें- 7 दिनों का कलेक्शन