गुरुवार को सिनेमाघरों में रजनीकांत की मच अवेटेड ‘जेलर 2’ ने दस्तक दी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही गर्दा उड़ा दिया है. वहीं इस नई रिलीज की वजह से थिएटर में पहले से मौजूद अजय देवगन की दृश्यम 3 से लेकर द वन और हनुमान अंश की कमाई को झटका लगा है. जानते हैं गुरुवार को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
‘जेलर 2’ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे बुधवार को मंदी देखी गई थी और ये 5.25 करोड़ ही कमा पाई थी. वहीं जेलर 2 के आने से इसके कलेक्शन में दूसरे गुरुवार और गिरावट दर्ज की गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 4.25 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 333 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द वन’ ने तीसरे गुरुवार कितना कमाया?
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ चुकी है. ये फिल्म बड़ी मुश्किल से लाखों कमा रही है. रिलीज के 20वें दिन यानी दूसरे बुधवार को ये बस 35 लाख रुपये कमा पाई थी. वहीं तीसरे गुरुवार इसके कलेक्शन में और ज्यादा मंदी देखी गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे थर्सडे को महज 20 लाख रुपये कमा पाई है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 21 दिनों की नेट कमाई अब 69.70 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ ने 10वें गुरुवार को कितनी कमाई की है?
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 10वें हफ्ते में भी होश उड़ा देने वाली कमाई की है. रिलीज के 69वें दिन यानी 10वे बुधवार को भी इस फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए थे. हालांकि जेलर 2 के आने की वजह रिलीज के 70वें दिन इसकी कमाई को झटका लगा है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबक 10वें गुरुवार यानी 70वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 65लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 70 दिनों की नेट कमाई अब 338. 98 करोड़ रुपये हो गई है.