Jailer 2 Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर उठा ‘जेलर 2’ का तूफान, रजनीकांत की मूवी ने ‘जन नायकन’ का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘विक्रम’ की निकाल दी हेकड़ी


Last Updated:

75 साल की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का ही सिक्का चल रहा है. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही पहले दिन कमाई का नया इतिहास रच दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन करते हुए फिल्म ने न सिर्फ अपने पहले पार्ट ‘जेलर’ को पछाड़ा है, थलापति विजय की ‘जन नायकन’ और कमल हासन की ‘विक्रम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं. यह रजनीकांत की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन हासिल किया है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर आज भी उनका ही सिक्का चलता है. 75 साल की उम्र में भी उनका जलवा कायम है. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने गुरुवार को झामफाड़ कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. खास बात है कि इसने पहले दिन ही कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है जिनमें ‘विक्रम’ और ‘जन नायकन’ शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे थे, उनसे साफ था कि ‘जेलर 2’ तमिल सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होने वाली है और गुरुवार को यह बात सच साबित हो गई. ‘जेलर 2’ के लिए भारत में एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज से पांच दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

प्री-सेल के मामले में फिल्म ‘जेलर 2’ ने पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ ली है. 14 अक्टूबर (बुधवार) तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली थी. वहीं, अकेले भारत में ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल में 18 लाख टिकट बिक चुके थे, जिससे फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया था. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ पहले दिन यानी गुरुवार को रात 11 बजे तक देशभर में 16,488 शो के जरिए 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया. फिल्म ने न सिर्फ अपने पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि ‘GOAT’, ‘विक्रम’ और ‘जन नायकन’ जैसी बड़ी तमिल फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के साथ ही ‘जेलर 2’ ने तमिल सिनेमा के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करा ली है. अब तक सिर्फ तीन ही ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने इस आंकड़े को पार किया है- थलापति विजय की ‘लियो’ (65 करोड़), रजनीकांत की ‘कुली’ (65 करोड़) और ‘2.0’ (60 करोड़). इसके साथ ही ‘जेलर 2’ ने ‘बीस्ट’ (49 करोड़), ‘GOAT’ (44 करोड़), ‘जन नायकन’ (43 करोड़) और ‘विक्रम’ (32 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह शानदार मुकाम हासिल किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ रजनीकांत के करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसका सीक्वल करने के लिए सुपरस्टार ने हामी भरी है. वरना आमतौर पर रजनीकांत अपनी फिल्मों के सीक्वल करने से बचते आए हैं. फिल्म ‘जेलर 2’ में रजनीकांत ने एक बार फिर अपने टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार किरदार में वापसी की है, जो इस बार दुश्मनों के एक नए और खतरनाक गिरोह से लोहा लेता नजर आता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इस मूवी में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक अपने पुराने किरदारों में ही नजर आ रहे हैं. वहीं, इस बार कहानी में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारमूदू, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना की एंट्री हुई है, जो स्टारकास्ट को मजबूत बनाते हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

दिलचस्प बात है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ फिल्म में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ के शानदार कैमियो भी देखने को मिलते हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं, अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का धमाकेदार संगीत तैयार किया है. इस मूवी के पहले पार्ट ‘जेलर’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: Sacnilk)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Friday BO Live Updates: ‘जेलर 2’ हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-प्रहार का 1 बजे तक का कलेक्शन

Box Office: थर्सडे को ‘जेलर 2’ के आते ही बिगड़ा ‘दृश्यम 3’ का खेल, ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन भी डोला

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का बड़ा धमाका, पर नहीं टूट पाया ‘कुली’ का महा-रिकॉर्ड