Box Office: मंडे को ‘जेलर 2’ के आगे ‘राणाबाली’ की हवा हुई टाइट, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ भी फुस्स, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन


इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ही रही है. वहीं, विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. इनके अलावा, ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मुकाबला कर रही हैं. इन सबके बीच  अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां इन फिल्मों की मंडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘जेलर 2′ ने मंडे को कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को इसने 55.85 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया. वहीं फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी इसने टॉप किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को 42.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 242.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘राणाबाली’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणबाली’ ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की थी. इस फिल्म ने संडे को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 29.45 करोड़ रुपये हो गई है.  

‘नई नवेली’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने भी सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की थी. इस फिल्म ने रविवार को यानी तीसरे दिन  भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 14.15 करोड़ रुपये हो गई है.

‘प्रहार’ ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की कमाई में भी तीसरे दिन भी तेजी देखी गई थी. इसन 3.65 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि मंडे को फिर इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2 करोड़ की नेट कमाई
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 11.15 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3′ ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को भी कमाई में तेजी दिखाते हुए 6.25 करोड़ कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 3.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसके बाद इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 350.75 करोड़ रुपये हो गई है.

 

 



Source link

Related posts

Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 18 दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल, ‘हनुमान अंश’ में 74वें दिन भी वही लौ – drishyam 3 the conclusion box office day 18 hanuman ansh and mirzapur the movie latest monday collection

18वें दिन अजय देवगन की Drishyam 3 के साथ हो गया खेला, राम नवमी पर बदला कमाई का पूरा समीकरण

दशहरा पर कितना शुभ है बॉक्स ऑफिस?:‘जेलर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, ‘भूल भुलैया’ से ‘जिगरा’ तक, जानें कितनी हुई कमाई – Bhool Bhulaiyaa To Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box Office Collection