एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यह हफ्ता फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा प्रेमियो के लिए काफी खास रहा क्योंकि इस वीक थिएटर्स में 1-2 नहीं बल्कि 4 फिल्मों ने दस्तक दी है। एक साथ रिलीज हुई इन फिल्मों में आखिर बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे है? आइए जानते हैं-
16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में यामी गौतम की नई नवेली, रश्मिका विजय की रणबाली और राजकुमार राव की प्रहार रिलीज हुई। इससे एक दिन पहले सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस (Box Office) की रेस में रजनीकांत ने ही बाजी मारी है। उनकी एक्शन फिल्म ने शनिवार को 33.31 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 130.11 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 152.96 करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इस फिल्म ने ग्लोबली भी 200 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया है।
नई नवेली ने शनिवार को कितना किया कलेक्शन?
यामी गौतम स्टारर हॉरर कॉमेडी Nayyi Navelli ने शनिवार को 3.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ यामी का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 6.27 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 7.39 करोड़ रुपये हो गया है।
रणबाली का कैसा रहा हाल?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा ने शनिवार को 6.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की नेट इंडिया कमाई 15.81 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कमाई 18.49 करोड़ रुपये हो गई है।
प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव की कोर्ट रूम ड्रामा की बात करें तो इसने शनिवार को 2.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 4.64 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 5.47 करोड़ रुपये हो गया है।
चारों फिल्मों का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन-
जेलर 2- 130.11 करोड़ रुपये
नई नवेली- 6.27 करोड़ रुपये
रणबाली- 15.81 करोड़ रुपये
प्रहार- 4.64 करोड़ रुपये
देखा जाए तो अलग-अलग जॉनर के हिसाब से सभी फिल्मों का कलेक्शन ठीक-ठीक रहा है। हां रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जरूर बाजी मारी है। वहीं अब संडे को देखना होगा कि ये फिल्में अपने पहले वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करती हैं।