Box Office: पहले ही दिन ढेर हुई ‘दायरा’ और ‘वाइब’, ‘हनुमान अंश’ की दहाड़ से कांपे ‘मिर्जापुर’, ‘हैवान’ और ‘इरुमुडी’, Bollywood Hindi News


Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में रिलीज होती हैं।इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पहले ही से कई बिग और लो बजट फिल्में मौजूद हैं। इस लिस्ट में ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हैं। वहीं, अब पिछले हफ्ते अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ रिलीज हुई। वहीं, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। ऐसे में अब कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

पहले ही लाखों के तरसी ‘दायरा’

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को जितनी बेसब्री से इंतजार था इसने उतना ही निराश किया। पहले दिन करीना की फिल्म लाखों कमाने के लिए तरसती नजर आई। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ने भारत में 0.90 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.2 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन! सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

वाइब ने पहले दिन की करोड़ों में कमाई

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ‘वाइब’ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

लाखों में सिमटी ‘हैवान’

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों न लंबे अरसे के बाद अक्षय और सैफ इस फिल्म में साथ नजर आए। ये मूवी 11 सितंबर, 2026 को रिलीज हो गई है। ‘हैवान’ को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। ‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। मूवी में इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। ‘हैवान’ ने ओपनिंग डे से ही कलेक्शन के मामले में दर्शकों को उतना खुश नहीं किया जितना इससे उम्मीद की गई थी। वहीं, इसके बाद से ये लाखों कमाने के लिए भी तरस रही हैं। पहले दिन ‘हैवान’ ने 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 2.50 करोड़, तीसरे दिन 1.85 करोड़, चौथे दिन 0.70 लाख, पांचवे दिन 0.70 लाख, छठे दिन 0.55 लाख रुपये, सातवें दिन 0.55 लाख रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को ‘हैवान’ ने 0.50 लाख रुपये का बिजनेस किया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 11.11 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 14.36 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें:

‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ…’, माही पर भड़की मैरी कॉम, कहा- ‘शर्म नहीं आनी चहिए’

‘हनुमान अंश’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार यानी 43वें दिन 5.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 309 करोड़ रुपये हो गया है।

करोड़ों छाप रही ‘मिर्जापुर’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इस मूवी ने अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ऐसे में अब इसके शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 15वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 206.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 296.14 करोड़ हो गया है।

‘इरुमुडी’ हुई सुस्त

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे हफ्ते इसने 24.70 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथा हफ्ते 11.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 29वें दिन 0.60 लाख रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 186.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 238.65 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने ‘दायरा’ को पहले ही दिन पटका, 455% अध‍िक कमाई, ‘मिर्जापुर’ को झटका, Vibe ने चौंकाया – hanuman ansh collection day 43 vs daayra box office collection day 1 vs vibe vs mirzapur movie collection worldwide day 15

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Daayra की कमाई उड़ा देगी होश, करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ के आगे नहीं चला वाइब-दायरा का जोर, पहले दिन कमाए इतने करोड़ – vibe vs daayra box office collection day 1 kunal kemmu kareena kapoor hanuman ansh effect tmovj