8वें दिन ‘कुबेर’ बनी Ramayana, धुरंधर 2 की लाइफटाइम कमाई पर मंडराया खतरा; गुरुवार को ‘विष्णु कृपा’ से भरी झोली


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् (Ramayana Part 1) को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर चार गुना तेज रफ्तार से भाग रही है।

बुधवार तक 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली यश स्टारर फिल्म के निशाने पर अब शाह रुख खान की पठान भी आ गई है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ने से बस रामायणम् चंद कदम दूर है। हालांकि, 8वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के साथ माइथोलॉजिकल फिल्म ने धुरंधर के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

गुरुवार को 1000 करोड़ के पार पहुंची रामायणम्

पहले दिन से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस करने वाली रामायणम् पर गुरुवार को भी जमकर विष्णु कृपा बरसी। 155 करोड़ से ग्लोबली ओपनिंग लेने वाली साई पल्लवी-यश और रणबीर की मूवी ने दूसरे दिन 103 करोड़, तीसरे दिन 154.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड चौथे दिन रामायणम् की कमाई लगभग 123.50 करोड़ के आसपास हुई। पांचवे दिन 164.90 करोड़ और छठे दिन 161 करोड़ कमाए।

सातवें दिन मूवी ने 109.55 करोड़ ग्लोबली सिंगल डे कमाई की। अब मूवी के 8वें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी की रामायणम् ने 8वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 99 करोड़ का बिजनेस किया। अब मूवी की ग्लोबल कमाई 1,033.55 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

धुरंधर 2 की कमाई को पार कर सकती है रामायणम्

रामायणम् का क्रेज भारत से ज्यादा विदेशों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी के नेट कमाई जहां 564.64 करोड़ तक पहुंची है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड कमाई की रफ्तार दोगुनी है। 1000 करोड़ी फिल्म बन चुकी रामायणम् अगर एक हफ्ते और इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जो 1800 करोड़ तक का है।

एनिमल के बाद अब चंद ही घंटों में रामायणम् शाह रुख खान की 2023 में रिलीज फिल्म पठान का 1055 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल जाएगी और जवान पर घातक वार करेगी, जिसकी कमाई 1160 करोड़ के आसपास है।

सनी देओल को देखने का बेसब्री से इंतजार

ये तो हम सब ही जानते हैं कि रामायणम् दो भागो में बन रही है, जहां पहला पार्ट लंकापति रावण और श्रीराम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमा, तो वहीं दूसरे पार्ट में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में दिखेंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रामायणम् पार्ट 2 दीवाली 2028 में रिलीज होगी।



Source link

Related posts

रामायण ने 8 दिनों में दुनियाभर में कमाए 1000 करोड़, ऐसा करने वाली बनी 11वीं भारतीय फिल्म

दिवाली के बाद भी नहीं थमा ‘रामायण’ का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर पुष्पक विमान की रफ्तार से दौड़ रही फिल्म, 1000 करोड़ क्लब में मारी छलांग

‘रामायण’ ने 8वें दिन वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, 1 हजार करोड़ का आंकड़ा किया पार, बनी ऐसा करने वाली 11वीं भारतीय फिल्म