Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर ‘जेलर 2’ की धूम, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ पर भारी पड़ रही दृश्यम 3, जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन


दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में कई फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इनमें नई रिलीज ‘जेलर 2’ से लेकर ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘राणाबाली’ शामिल हैं. वहीं इन नई रिलीज के बीच अजय देवनग की तीन हफ्ते पुरानी ‘दृश्यम 3’ भी पूरा दम दिखा रही है. चलिए यहां जानते हैं ये सभी फिल्मे दशहरा, यानी 20 अक्टबूर को कितना कलेक्शन कर रही हैं.

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 ( Jailer 2 Box Office Collection Day 6 Live Updates)
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने अपने फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी टॉप किया और 42.35 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया. वहीं दशहर के मौके पर यानी रिलीज के छठे दिन भी ‘जेलर 2’ धाकड़ कमाई करती दिख रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’  ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 13.86 करोड़ कमा लिए हैं. 
  • फिलहाल इस फिल्म का 6 दिनों का कुल  नेट कलेक्शन अब 256.11 करोड़ रुपये हो गया है.
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 6 13.86 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)   
कुल कलेक्शन  256.11 करोड़  

‘प्रहार’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 ( Prahaar  Box Office Collection Day 5 Live Updates)
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की कमाई में संडे को थोड़ी तेजी देखी गई थी. इसने 3.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई और ये 2 करोड़ ही कमा पाई. 

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 0.72 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 11.87 करोड़ रुपये हो गई है. 
प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 0.72 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)   
कुल कलेक्शन  11.87 करोड़  

‘नई नवेली’ ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 5 Live Updates)
यामी गौतम की नई नवेली ने संडे को कमाई में अच्छी तेजी दिखाई थी और 4.40 करोड़ कमाए थे. हालांकि मंडे को इसकी कमाई में भी मंदी देखी गई और इसने 2.65 करोड़ कमाए. 

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 1.03 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 15.33 करोड़ रुपये हो गई है. 
नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 1.03 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)   
कुल कलेक्शन  15.33 करोड़

राणाबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Ranabaali Box Office Collection Day 5 Live Updates) 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की कमाई में भी मंडे को मंदी देखी गई थी. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 5.40 करोड़ कमाए.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 2.06 करोड़ कमाए हैं. 
  • फिलहाल इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 31.51 करोड़ रुपये हो गई है. 
राणाबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 2.06 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)   
कुल कलेक्शन  31.51करोड़

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 19 Live Updates) 
नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का पूरा दबदबा बना हुआ है. इस फिल्म ने तीसरे मंडे यानी 18वें दिन भी 3.50 करोड़ कमाए. 

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 1.90 करोड़ कमाए हैं. 
  • फिलहाल इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 352.75 करोड़ रुपये हो गई है. 
नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 5 1.03 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)   
कुल कलेक्शन  352.75 करोड़

 

नोट: सभी आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े पता चल पाएंगे. 



Source link

Related posts

यामी की ‘नई नवेली’ या राजकुमार की ‘प्रहार’, किस पर ज्यादा मेहरबान हुआ बॉक्स ऑफिस?

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 74: 1.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 450 करोड़ पार करने के करीब! 74वें दिन भी जारी रही ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर कमाई

Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले सोमवार को रचा इतिहास, रश्मिका की ‘रणबाली’ के सामने ‘नई नवेली’ लाचार – jailer 2 box office day 5 prahaar the ujjwal nikam nayyi navelli and ranabaali collection