Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बनी साल की टॉप-2 फिल्म, टूटे अनगिनत रिकॉर्ड, ‘नई नवेली’ से पिछड़ी ‘प्रहार’ – rajinikanth jailer 2 becomes top 2 film on day 7 prahaar falls behind nayyi navelli on day 6


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी गिरावट का सामना जरूर कर रही है, लेकिन अब भी अपने बेस्ट कंडीशन में है। फिल्म 2026 की टॉप-2 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। यामी की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ आपस में दौड़ लगा रही हैं।

जेलर 2 नई नवेली और प्रहार का कलेक्शन
रजनीकांत और मोहनलाल की फिल्म ‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में सातवें दिन थोड़ी गिरावट देखी गई। बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तमिल वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 6,914 शो से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगू वर्जन ने 2,187 स्क्रीनिंग से 6 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, हिंदी वर्जन ने 5,183 शो से 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 186 शो के जरिए 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई गिरी जरूर है लेकिन इसने सात दिन में ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, नई रिलीज फिल्म ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का हाल भी जानिए।

‘जेलर 2‘ ने पिछले दो सालों की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2025 में कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) में रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कूली’ सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही। मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, इस फिल्म ने भारत में अपने पूरे रन के दौरान नेट बॉक्स ऑफिस पर ₹285.01 करोड़ की कमाई की। 2024 में, वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ₹252.71 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर रही। वहीं 2023 में, नेल्सन और रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने ₹348.55 करोड़ की कमाई की और उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी।

‘जेलर 2’ के अब तक के कलेक्शन का हिसाब

‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुक्रवार को कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी। शनिवार को फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये और रविवार को 55.85 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद, सोमवार को फिल्म ने 42.35 करोड़ रुपये और मंगलवार को 46.80 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार की कमाई, पहले हफ्ते के दौरान फिल्म की सबसे कम दैनिक कमाई रही।

‘जेलर 2’ की बुधवार की कमाई

इस एक्शन ड्रामा ने बुधवार, 21 अक्टूबर को भारत में 28.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह पिछले दिन की 46.80 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 39.9% की गिरावट है। सैकनिक के अनुसार, फिल्म ने घरेलू नेट कमाई में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसकी दुनिया भर की कुल (ग्रॉस) कमाई 582.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

इन फिल्मों को पछाड़ टॉप-2 बनी ‘जेलर 2’

बुधवार को विदेशी बाजारों से 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे विदेशों में कुल (ग्रॉस) कमाई 211 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अब 2026 की टॉप-2 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। पहले नंबर पर अब बस धुरंधर 2 (₹1,813.39) है, दूसरे नंबर पर जेलर 2 (582.45) बन गई है और तीसरे नंबर पर दृश्यम 3 (560 करोड़) आ गई है। चौथे और पांचवे नंबर पर बॉर्डर 2 (₹450.19) और हनुमान अंश (₹448.33) हैं।

‘जेलर 2’ को कितने लोगों ने देखा?

बुधवार को ‘जेलर 2’ को 1,853,141 दर्शकों ने देखा, जिससे सिनेमाघरों में कुल दर्शकों की संख्या 20,863,114 हो गई है। 582.45 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ, ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में लगातार चल रही है, भले ही सप्ताह के बीच में दर्शकों की संख्या में कुछ कमी आई हो। नेल्सन के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘नई नवेली’ का एक हफ्ता पूरा होने को है

एक्ट्रेस यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा करने वाली है। लाइव डेटा के अनुसार, इस हॉरर फिल्म की अब तक की वर्ल्डवाइड कमाई 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को राजकुमार राव की नई फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ के साथ रिलीज़ हुई थी। आइए देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस की इस रेस में कौन सी फिल्म आगे चल रही है।

‘नई नवेली’ का कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में चल रही है और इसका पहला हफ्ता भी पूरा होने वाला है। सैकनिक के अनुसार, सातवें दिन ‘नई नवेली’ का नेट कलेक्शन लगभग ₹2.00 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में अब तक ₹20.65 करोड़ की कमाई की है। ‘नई नवेली’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹2.65 करोड़ रुपये हो गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अभी दुनियाभर में ₹27.19 करोड़ कमा चुकी है।

‘नई नवेली’ और ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ के बीच टक्कर

‘नई नवेली’ और ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर में, दोनों ही फिल्मों को अपने पहले हफ्ते में दर्शकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। यामी गौतम अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ आगे चल रही है। वहीं, राजकुमार राव की बायोपिक ड्रामा ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने सातवें दिन ₹1.50 करोड़ कमाए। इसने भारत में कुल ₹15.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जिससे यामी की फिल्म फिलहाल आगे बनी हुई है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में चांदी, 500 करोड़ पार पहुंची फिल्म;सिर्फ 8 दिनों में किया कमाल

‘जेलर 2’ की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन

Ranabaali Box Office Day 5: Vijay-Rashmika Film Update