Box Office: संडे को ‘जेलर 2’ ने किया गजब, ‘उड़ता तीर’ ने भी दिखाया दम, थमने को तैयार नहीं ‘दृश्यम 3’, जानें- कलेक्शन


संडे की छुट्टी की फायदा अक्सर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों को होता है और उनकी कमाई में तेजी देखी जाती है. इस रविवार, 1 नवंबर को भी थिएटर्स में दर्शकों कीअच्छी खासी भीड़ देखी गई जिसका फायदा जेलर 2 से लेकर उड़ता तीर सहित तमाम फिल्मों को हुआ. चलिए यहां जानते हैं किसने कितनी कमाई की? 

जेलर 2 ने तीसरे संडे कितना कमाया? 
रजनीकांत स्टारर और नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई में तीसरे शनिवार को तेजी देखी गई थी और इसने 9.70 करोड़ की कमाई की थी. वहीं तीसरे संडे तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 11.20 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की कुल नेट कमाई अब 456.30 करोड़ रुपये हो गई है. 

उड़ता तीर ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन? 
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की कमाई में भी दूसरे वीकेंड पर तेजी देखी गई. इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 4 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे संडे इसके कलेक्शन में भी उछाल आया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 4.35 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 42.10 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रहार ने तीसरे संडे कितना कमाया?
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की कमाई में तीसरे वीकेंड मामूलीतेजी देखी गई.इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 60 लाख कमाए थे. वहीं तीसरे संडे भी इसी कमाई थोड़ी बढ़ी.

  • बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 65 लाख रुपये कमाए हैं. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में अब 17 दिनों की नेट कमाई 23.25 करोड़ रुपये हो गई है.

नई नवेली ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई यूं तो लाखों में सिमट चुकी है लेकिन इसने तीसरे वीकेंड मामूली तेजी दिखाई. बता दें की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 40 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है. 

दृश्यम 3 ने 5वें संडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने पांचवें वीकेंड पर भी कमाल का परफॉर्म किया और कमाई में तेजी भी दिखाई. बता दें की 5वें शनिवार इस फिल्म का कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पांचवें संडे को यानी 31वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 31 दिनों की नेट कमाई अब 377.35 करोड़ रुपये हो गई है. 

 



Source link

Related posts

OTT पर आते ही हॉरर फिल्म ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, रोंगटे खड़े कर देगी 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म

रामायणम् की रिलीज से पहले Jailer 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

रामायण एडवांस बुकिंग:बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म? भारत में कमाए इतने करोड़ – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Yash Movie Earn More Than 46 Cr In India