Box Office: ‘हनुमान अंश’ और The Vvaan में बुधवार को कांटे की टक्‍कर, ‘दृश्‍यम 3’ की आहट से थर्राई ‘पैराडाइज’ – hanuman ansh collection day 55 vs the vvaan box office day 6 the paradise avengers endgame encore worldwide collection


भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन’ में कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िली है। हालांकि, दोनों को तगड़ा झटका लगा है। ‘दृश्‍यम 3’ की बंपर एडवांस बुक‍िंग के बीच यह अच्‍छी खबर नहीं है, क्‍योंक‍ि शुक्रवार 02 अक्‍टूबर को अजय देवगन की फ‍िल्‍म की र‍िलीज के बाद इन दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और The Vvaan में बुधवार को कांटे की टक्‍कर, ‘दृश्‍यम 3’ की आहट से थर्राई ‘पैराडाइज’
बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ और वनदेवी मंदिर पर आधारित ‘द वन’, दोनों ही फिल्‍मों में कांटे की टक्‍कर देखने को मिली है। हालांकि, दोनों ही फिल्‍मों को 30 सितंबर को झटका लगा है। कमाई में करोड़ों का नुकसान हुआ है और यह खतरे की घंटी है, क्‍योंकि ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ शुक्रवार को बंपर कमाई के साथ ओपनिंग करने वाली है। यही नहीं, अजय देवगन की फिल्‍म की ग्रैंड रिलीज के कारण अब ‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘द वन’ तक के शोज कम हो जाएंगे, ऐसे में कमाई को तगड़ा नुकसान होने वाला है। बुधवार को रिलीज के छठे दिन एकमात्र ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ ऐसी फिल्‍म रही, जिसने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। नानी की ‘द पैराडाइज’ भी लगातार गिरती कमाई का दंश झेल रही है।

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘दृश्‍यम 3’ की धमक देखने लायक है। 02 अक्‍टूबर को फिल्‍म रिलीज हो रही है। मेकर्स ने अगले 6 दिनों के लिए एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की खोल दी है और अभी रिलीज से पहले ही इसने ₹37.22 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है। ओपनिंग डे के लिए अभी एक और दिन एडवांस बुकिंग होनी है, जबकि गुरुवार सुबह 09 बजे तक पहले दिन के लिए 5.33 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्‍लॉक सीटों के साथ इससे ₹19.63 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है।

‘द वन’ में तमन्‍ना भाट‍िया

‘द वन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने रिलीज के छठे दिन 7070 शोज में ₹4.35 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, क्‍योंकि एक दिन पहले मंगलवार को ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई हुई थी। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी ‘द वन’ का बजट ₹80 करोड़ के आसपास है। इसने अभी तक भारत में कुल ₹58.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹49.20 करोड़ का नेट बिजनस किया है। छह दिनों में विदेशों में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹63.54 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹8.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹11.25 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹14.35 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹5.25 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹6.00 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹4.35 करोड़
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ कलेक्‍शन

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी भक्‍त‍ि-ड्रामा फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ को भी 55वें दिन झटका लगा है। हालांकि, ‘द वन’ के मुकाबले लगभग आधे 4264 शोज से इसने बुधवार को ₹2.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹371.65 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹314.63 करोड़ हो गया है। जबकि विदेशों में हुई ₹39.10 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹410.75 करोड़ तक पहुंच गया है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म देश में 15,631.5% का मुनाफा कमा चुकी है।

‘हनुमान अंश’ की कमाई

  • पहला हफ्ता- ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- ₹61.00 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता- ₹80.25 करोड़
  • सातवां हफ्ता- ₹44.80 करोड़
  • 50वां दिन, शुक्रवार- ₹3.35 करोड़
  • 51वां दिन, शनिवार- ₹6.50 करोड़
  • 52वां दिन, रविवार- ₹9.00 करोड़
  • 53वां दिन, सोमवार- ₹2.25 करोड़
  • 54वां दिन, मंगलवार- ₹3.00 करोड़
  • 55वां दिन, बुधवार- ₹2.35 करोड़

‘द पैराडाइज’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन और बजट

तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। बुधवार को 7वें दिन भी ऐसा ही हुआ है। फिल्‍म ने तेलुगू, हिंदी और तमिल के 5678 शोज में ₹3.40 करोड़ की नेट कमाई की। जबकि एक दिन पहले ₹4.40 करोड़ का बिजनस हुआ था। करीब ₹200 करोड़ के बजट में बनी ‘द पैराडाइज’ सात दिनों में देश में ₹123.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹104.90 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर पाई है। विदेशों में भी हालत पस्‍त है। फिल्‍म ने ओवरसीज ₹30.85 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹154.80 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पेड प्रीमियर, रविवार- ₹11.60 करोड़
  • पहला दिन, गुरुवार- ₹34.65 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹14.90 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹15.25 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार- ₹15.70 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार- ₹5.00 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार- ₹4.40 करोड़
  • सातवां दिन, बुधवार- ₹3.40 करोड़

‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

बुधवार को जहां ‘हनुमान अंश’, ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’, तीनों की कमाई में तगड़ा झटका लगा है, वहीं ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ एकमात्र ऐसी फिल्‍म रही, जिसने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। मार्वल की इस री-रिलीज फिल्‍म ने छठे दिन 3,464 शोज में ₹2.05 करोड़ की नेट कमाई की। एक दिन पहले यह ₹2.50 करोड़ थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹35.07 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹29.35 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹860.09 करोड़ है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹7.25 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹7.65 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹7.55 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹2.35 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹2.50 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹2.05 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

महाभारत-रामायण को छोड़ नीम करोली बाबा के पीछे पड़े मेकर्स! अनाउंस हुआ नया शो, कौन है हीरो? – Hanuman Ansh box office success 400 crore Sony TV announces new Neem Karoli Baba series tmovh

Wednesday Box Office: बुधवार को ‘द वन’ के आगे ‘द पैरडाइज’ हुई फुस्स, जानें- ‘हनुमान अंश’- ‘मिर्जापुर’ का हाल

बॉक्स ऑफिस:नानी की ‘द पैराडाइज’ का कमाल जारी; अर्धशतक से कितनी दूर ‘द वन’? इतनी रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई – Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh And Mirzapur Movie Collection