Box Office: ‘हनुमान अंश’ को 6100% का मुनाफा, नीम करोली बाबा की फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, Mirzapur भी बवाल – hanuman ansh box office collection day 31 vs mirzapur the movie opening weekend and toxic 2nd sunday


सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 6100% का मुनाफा 31 दिनों में कमा लिया है। 31वें दिन की कमाई में इसने देश की नंबर 1 फिल्म ‘धुरंधर 2’ का भी रेकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे दिन रॉकेट की तरह उड़ान भरी और बम्पर कमाई की है। ‘टॉक्सिक’ फिलहाल अपने होश में नहीं।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मिर्जापुर द मूवी
महज 2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन यानी कल रविवार को बम्पर कमाई की है। रिलीज होने के 22वें दिन फिल्म ने वो कह दिखाया है जो शायद अब तक किसी फिल्म ने नहीं किया। वहीं ओटीटी से छलांग मारकर बड़े पर्दे तक पहुंची हालिया रिलीज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी इस रविवार को छप्पर फाड़कर कमाई की है। वहीं साउथ सिनेमा की महंगी फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ इस रविवार भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

हनुमान अंश‘ की कहानी की बात करें तो ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। कहानी में दिखाया जाता है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण (नीम करोली बाबा) की मां की अचानक मौत हो जाती है, जिससे वह पूरी तरह टूट जाता है। इसके बाद लक्ष्मी नारायण इस उम्मीद में अपना घर छोड़ देता है कि अगर वह भगवान को खोज लेगा तो शायद अपनी मां से दोबारा मिल सकेगा। इसके बाद उसकी तलाश उसे मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों तक ले जाती है। धीरे-धीरे उसकी यह तलाश जीवन आध्यात्मिक रास्ते की ओर बढ़ने लगती है।

31वें दिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कैसा रहा हाल

आगे चलकर लक्ष्मी नारायण मोह-माया त्यागकर देते है। भूखों को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करना, बिना किसी भेदभाव के लोगों से प्रेम करना और दूसरों के प्रति करुणा रखना उनके जीवन का हिस्सा बन जाता है। फिल्म में बाबा से जुड़े कई चर्चित प्रसंगों और आध्यात्मिक अनुभवों को भी कहानी में शामिल किया गया है। फिल्म ने प्रमोशन के दम पर नहीं बल्कि देखने वालों की तारीफ के बल पर पॉप्युलैरिटी पाई है। फिल्म अब छप्पर फाड़कर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं 31वें दिन फिल्म का कैसा रहा हाल।

पांचवें संडे के कलेक्शन के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया

यहां आपको एक बार फिर से बता दें कि फिल्म ने जहां 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख से घटकर 8वें दिन 4 लाख रुपये के कलेक्शन तक पहुंच चुकी थी वहीं 17वें दिन अचानक जादू हुआ। फिल्म ने 17वें दिन ₹2.20Cr कमाई कर हर किसी को चौंका दिया। इसके बाद तो जैसे फिल्म में पंख लग गए और हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। वहीं 31वें दिन इस फिल्म मे कमाई के मामले में रेकॉर्ड तोड़ डाला है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन ₹22.75Cr की बम्पर कमाई करते हुए रेकॉर्ड बना डाला है। इस फिल्म ने पांचवें संडे के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने 31वें दिन सिर्फ ₹4.65Cr की कमाई की थी और इसे 3,913 शोज़ मिले थे जबकि ‘हनुमान अंश’ को करीब 7,077 शोज़ रविवार को मिले।

2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में 6100% की उछाल

नीम करोली बाबा पर बनी कहानी ‘हनुमान अंश’ ने 31 दिनों में ₹122.13Cr की बम्पर कमाई कर डाली है। केवल 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में 6100% की उछाल रही। वहीं फिल्म ने ₹144.40 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में अभी और बढ़त देखने को मिलेगी क्योंकि ये 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

‘मिर्जापुरः द मूवी’ ने भी की है बम्पर कमाई

वहीं ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म वर्जन के रूप में 3 दिन पहने रिलीज हुई ‘मिर्जापुरः द मूवी‘ की बात करें तो इसे लेकर एक बार फिर से लोगों में दीवानगी दिखी है। पंकज त्रिपाठी,अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रेया पिलगांवकर जैसे सितारों से भरी इस फिल्म के किरदारों में वही स्वैग, मुन्ना भैया का पागलपन, कालीन भैया के साथ इस बार रवि किशन का भी भौकाल खूब नजर आया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी उसी शहर में वापस लौटती है, जहां सत्ता की कुर्सी खाली होते ही बंदूकें खुद अपनी भाषा बोलने लगती हैं। कहानी पुराने किरदारों और उनके रिश्तों के बीच एक नया खेल जोड़ते हुए आगे बढ़ती है। गुड्डू पंडित की अपनी दुनिया है जहां बदले और ताकत का जाल उनके इर्द-गिर्द फैला है। वहीं वेब सीरीज में खत्म हो चुके मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु की फिल्म में मौजूदगी इस पूरे समीकरण को फिर से खतरनाक बना देती है। ओटीटी पर इस सीरीज का तीन हिस्से में मजा ले चुके लोगों को इस फिल्म में खूब रस मिल रहा है। फिल्म ने तीसरे रविवार को छप्पर फाड़कर कमाई कर ली है।

‘मिर्जापुरः द मूवी’ ने रविवार को 36.00 करोड़ रुपये की कमाई की

sacnilk की रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस फिल्म की कमाई में रविवार को तगड़ी उछाल दिखी। इसने पहले रविवार को ₹36.00Cr की धमाकेदार कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने ₹96.21 Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने ₹115.25 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

‘टॉक्सिक’ पड़ी है बेहोश

वहीं 12 दिनों पहले रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ स्लो मोशन में चल रही है और रविवार को भी कुछ ऐसी ही रफ्तार रही। पिछले कुछ दिनों से ‘हनुमान अंश’ की वजह से मार सह रही फिल्म के सामने अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भी बवाल छाया है, जिसके सामने ‘टॉक्सिक’ की सांसें फूल गई हैं। इस फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे रविवार को ₹2.42Cr की कमाई की। करीब 500 से 1000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर ₹245.75 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹337.80 Cr के करीब पहुंच गई है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नोट छापने की मशीन बनी ‘हनुमान अंश’, 37वें दिन कलेक्शन में 85% उछाल, टोटल कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

32वें दिन भी Hanuman Ansh पर बरसी ‘नीम करोली बाबा’ की कृपा, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान