Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 60 दिनों में की 21,000% से अधिक की कमाई, ‘मिर्जापुर’ से आगे निकली ‘द वन’ – hanuman ansh 2026 box office collection day 60 vs the vvaan and mirzapur the movie monday business


नीम करोली बाबा की जिंदगी पर तैयार फिल्म ‘हनुमान अंश’ने 60वें दिन उससे भी अधिक कमाई है जितनी फिल्म ने 16वें दिन कमाई की थी। हालांकि, अब तक वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 21 हजार पर्सेंट से अधिक का फायदा हो चुका है। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ की तुलना में ‘द वन’ ने सोमवार को बाजी मारी है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस 60वां दिन, द वन और मिर्जापुर द मूवी की कमाई
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की लागत से तैयार की गई थी, जिसके लिए न तो प्रमोशन ही हुआ और न ही कोई प्रेस शो। फिल्म चुपचाप रिलीज हुई और पहले तो इसे केवल 355 शोज़ मिले, जिससे ‘हनुमान अंश’ ने केवल 10 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती कमाई बेहद निराशाजनक रही लेकिन फिर आया कमाई के पैटर्न में भूचाल। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 60 दिन यानी पूरे दो महीने गुजर चुके हैं। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’को भी सिनेमाघरों में उतरे करीब 25 दिन बीत चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ 11 दिनों के बावजूद अपनी लागत नहीं वसूल पाई है।

यहां सबसे पहले बात करते हैं ‘हनुमान अंश‘ की। प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर पर बेस्ड ये कहानी की शुरू होती है स्वतंत्रता से पहले के भारत के एक युवा लड़के लक्ष्मी नारायण के बचपन से जिसे प्यार से लक्ष्मण दास भी कहा गया है। छोटी उम्र में ही अपनी मां को खो देने का दुख वो संभाल नहीं पाते और मां की दुबारा पाने की आश और तलाश में घर से निकल जाते हैं। उन्हें ये पता है कि अगर उन्हें कहीं भगवान मिल जाएं तो उनकी मां उन्हें दोबारा मिल सकती हैं। उसकी यह तलाश उन्हें सैकड़ों मंदिरों, घने जंगलों, नदियों से लेकर अनगिनत गांवों तक ले जाती है और इसी के साथ-साथ उनका मौन, अनुशासन और कठिन तपस्या अंदर से उन्हें एक आकार दे रहा होता है। धीरे-धीरे उन्हें पता लगता है कि मानवता और दीन-दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ा भगवान है।

‘हनुमान अंश’ ने 8वें दिन फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया

इस फिल्म की धीमी शुरुआत के साथ ही चौथे दिन से इसकी कमाई नीचे जाने लगी थी और 8वें दिन फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया था। मेकर्स थोड़े ही शोज़ के साथ काम चलाते रहे और फिर अचानक 17वें दिन जाकर धमाल हुआ। फिल्म ने अचानक 2 करोड़ पार की छलांग लगाई। इसके बाद 59वें दिन तक इसे कोई रोक न पाया और फिल्म ने लगातार रोज करोड़ों में कमाई की।

फिल्म में अब तक 21,112% की ग्रोथ

कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म की कमाई में अब 60वें दिन गिरावट आई है और फिल्म ने 16वें दिन से अधिक कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक , ‘हनुमान अंश’ ने ₹0.75Cr की कमाई 60वें दिन की है और कुल कमाई अब तक ₹325.48Cr की हो चुकी है। 11 सितंबर को भारत से बाहर इस फिल्म को रिलीज किया गया था और इसने अब तक विदेशों में ₹39.80 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 21,112% की ग्रोथ के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने ₹424.24 Cr की धुआंधार कमाई कर ली है।

बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी की लोककथा पर बेस्ड ‘द वन’

अब बात करते हैं 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई एक फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वन‘ की जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी की लोककथा पर बेस्ड है। ऋषि यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और उसकी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया मुंबई में रहते हैं और दोनों अपनी जिंदगी में एक औलाद की तमन्ना रखते हैं। इसी मन्नत के साथ छठ पूजा पर आस्था रखते हुए दोनों पैतृक गांव देवांचल पहुंचते हैं जहां पुश्तैनी जमीन भी है और सड़क निर्माण को लेकर विवाद भी चल रहा है। इसी गांव के पास देववन नाम का एक पवित्र जंगल है, जिसे लेकर लोगों की मान्यता है कि वहीं सूर्यास्त के बाद जाना वर्जित है। आधुनिक सोच वाला ऋषि इन परंपराओं और वन देवी के प्रकोप को महज एक अंधविश्वास मानता है, लेकिन जब वो इन नियमों को तोड़ता है तो उकी जिंदगी में प्रलय आ जाता है। जंगल के अंदर जाने पर उसे अलौकिक और रहस्यमयी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

‘द वन’ ने कितनी की है कमाई

‘द वन’ करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है, जो अब तक लागत नहीं वसूल पाई है। इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को यानी 11वें दिन केवल 95 लाख रुपये कमा पाई और देश भर में इसने अब तक ₹63.05Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹82.00 Cr के करीब हो चुकी है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 80-90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर के फिल्मी वर्जन ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ की बात करें तो ये सीरीज की तरह ही एक एक्शन, क्राइम और थ्रिलर फिल्म है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसे ‘मिर्जापुर’ के फैन्स सीरीज के अलावा देखने की कल्पना कर रहे थे। अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और करीब 80-90 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म काफी आगे निकल चुकी है।

सोमवार को केवल 60 लाख रुपये की कमाई

इस फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को केवल 60 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इसने अब तक ₹227.65Cr का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने ₹331.57 Cr की ग्रॉस कमाई की है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Drishyam The Conclusion: दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Box Office Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी जारी है ‘दृश्यम 3’ की तबाही, 12 बजे तक 200 करोड़ के हुई पार!

The Vvaan Box Office Collection: दूसरे सोमवार को ‘द वन’ को लगा झटका, 11वें दिन एक करोड़ से नीचे पहुंचा कलेक्शन